Home कांकेर कलेक्टर इलेवन एवं नागरिक इलेवन के मध्य खेला गया सद्भभावना मैच, कलेक्टर...

कलेक्टर इलेवन एवं नागरिक इलेवन के मध्य खेला गया सद्भभावना मैच, कलेक्टर इलेवन विजयी

0

कांकेर 25 जनवरी 2026–
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आज सिंगारभाट कांकेर के खेल मैदान में कलेक्टर इलेवन और नागरिक इलेवन के बीच सद्भभावना मैच का आयोजन किया गया जिसमें कलेक्टर इलेवन विजयी हुआ। कलेक्टर इलेवन के कप्तान कलेक्टर श्री निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर थे और नागरिक इलेवन की ओर से विधायक कांकेर श्री आशाराम नेताम के द्वारा की गई।
कलेक्टर इलेवन के कप्तान कलेक्टर श्री निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर ने टास जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया तथा निर्धारित 10 ओवर में टीम ने 95 रन बनाए। कलेक्टर इलेवन की ओर से सर्वाधिक के.के. ठाकुर ने 04 चौंके और एक छक्का की मदद से 26 रन बनाए तथा डी एस पी मिथिलेन्द्र प्रताप सिंह ने दूसरा सबसे अधिक 18 रन बनाए। कलेक्टर श्री निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर ने 01 विकेट एवं यातायात प्रभारी दीपक साव ने 03 विकेट तथा एस डी एम अरुण वर्मा ने 02 विकेट लिए।
नागरिक इलेवन की ओर से युवराज एवं राजेश शर्मा ने दो-दो विकेट लिए जबकि समरेश चौहान तथा राजा देवनानी ने एक -एक विकेट लिए। नागरिक इलेवन अपनी पूरी पारी में मात्र 31 रन बना पाई। इस टीम में कोई बल्लेबाज दहाई अंक को नहीं छू पाया तथा पूरी टीम 31 रन में सिमट गई। इस प्रकार सद्भभावना मैच में कलेक्टर इलेवन विजयी हुआ।
इस मैच के एम्पायर यशवंत राव एवं संदीप कोर्डे थे। मैच की कामेंट्री सीईओ जिला पंचायत श्री हरेश मंडावी, श्री राजेश शर्मा और अनुराग उपाध्याय के द्वारा किया गया। मैच के स्कोर संजीत श्रीवास्तव और योगेन्द्र धनकर थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here