Home धर्म मेष से मीन तक कैसा रहेगा आज का दिन? पढ़िए अपना राशिफल

मेष से मीन तक कैसा रहेगा आज का दिन? पढ़िए अपना राशिफल

0

मेष राशि :जो भी करें समझे फिर करें. लोगों के बिच अपनी छवी सुधारें. अनसोचे कामों में हाथ नहीं डालें. पारिवारिक मामले अशांत रखेंगे. आर्थिक तंगी चिंता में डाल सकती है.

वृषभ राशि : कार्यस्थल पर कर्मचारियों का सहयोग मिलेगा. नई साझेदारी लाभदायक रहेगी. आज विशेष लाभ होने की संभावना है. कार्यकुशलता, प्रयास, परिश्रम की सार्थकता रहेगी.

Ro.No - 13759/40

मिथुन राशि : अपने निर्णय को सुरक्षित रखें. हर किसी को अपना प्रयोजन न बताएं लक्ष्य को ध्यान में रखकर प्रयत्न करें, सफलता मिलेगी. परिवार में सहयोग का वातावरण रहेगा.

कर्क राशि : अच्छा सोचें. सकारात्मक विचारों के कारण प्रगति के अवसर आएंगे. धन प्राप्ति के योग हैं. व्यापार अच्छा चलेगा. परिवार में तरक्की होगी.

सिंह राशि : तनाव बढ़ेगा, क्रोध पर नियंत्रण रखें. महत्व के कार्य, निर्णयों में सहयोग लेना होगा. मान-सम्मान बढ़ेगा. वाहन से चोट लग सकती है. व्यर्थ के विवादों से दूर रहें.

कन्या राशि : दिन की शुरुआत में आलस की अधिकता रहेगी. राज्यपक्ष में आपका प्रभाव बढ़ेगा. विरोधियों से सावधान रहें. दांपत्य सुख मिलेगा, समय का दुरुपयोग न करें.

तुला राशि : समय पर निर्णय लेने से कार्यों में सफलता तय है. व्यावसायिक संबंधों का लाभ मिलेगा. रुका धन मिलेगा. धार्मिक रुचि बढ़ेगी.

वृश्चिक राशि : समाज में आप प्रभाव बढ़ेगा. शुभ कार्यों में संलग्न होने से सुयश एवं सम्मान मिलेगा. पराक्रम बढ़ेगा. नवीन उपलब्धियों के साथ अनायास लाभ के योग बनेंगे.

धनु राशि : आप की मेहनत के अनुकूल सफलता मिलेगी. संतान से मदद प्राप्त हो पाएगी. आर्थिक योजनाओं का क्रियान्वयन होने की संभावना है.

मकर राशि : संतान से जुड़े मामले सहज ही निपटेंगे. प्रगतिवर्धक समाचार मिलेंगे. व्यावसायिक अनुकूलता रहेगी. संतान की ओर से सुखद स्थिति बनेगी.

कुंभ राशि : आर्थिक लाभ होने से रुके कार्यों को गती मिलेगी. योजनाएं फलीभूत होंगी. लेनदेन, कर्ज, खर्च की पूर्णता होगी. रिश्तेदारों से संबंधों में मर्यादा जरूरी है.

मीन राशि : अपने व्यवहार को नम्र बनाएं. दूसरे की बातें भी सुनें. कटु वचनों का प्रयोग न करें. दुस्साहस नहीं करें. कानूनी काम होंगे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here