Home Blog देशभक्ति के रंग में रंगा बीजापुर, मुख्य अतिथि केदार कश्यप ने 77वां...

देशभक्ति के रंग में रंगा बीजापुर, मुख्य अतिथि केदार कश्यप ने 77वां गणतंत्र पर मिनी स्टेडियम में किया ध्वजारोहण

0

Bijapur was steeped in patriotic fervor as chief guest Kedar Kashyap hoisted the national flag at the mini stadium on the occasion of the 77th Republic Day.

बीजापुर@रामचन्द्रम एरोला – जिले में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास और गरिमा के साथ मनाया गया। जिला स्तरीय मुख्य समारोह मिनी स्टेडियम में आयोजित हुआ, जहां मुख्य अतिथि केदार कश्यप ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली। इसके पश्चात मुख्यमंत्री का जनता के नाम संदेश वाचन किया गया। समारोह में रंगीन गुब्बारे छोड़े गए तथा शहीद जवानों के परिजनों को शाल और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों और व्यायाम प्रदर्शन से सभी का मन मोह लिया। विभिन्न विभागों की योजनाओं पर आधारित झांकियां भी आकर्षण का केंद्र रहीं।
परेड में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल प्रथम, सीआरपीएफ द्वितीय और जिला पुलिस बल (महिला) तृतीय स्थान पर रहा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यम स्कूल बीजापुर प्रथम स्थान पर रहा।
कार्यक्रम में कलेक्टर संबित मिश्रा, पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र यादव सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

Ro.No - 13672/156

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here