Home Blog  बैंक बंद, बैंक कर्मी हड़ताल पर ….

 बैंक बंद, बैंक कर्मी हड़ताल पर ….

0

Banks are closed, bank employees are on strike…

रायगढ़। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स के बैनर तले आज बैंक कर्मी हड़ताल पर है। बैंक कर्मचारी यूनियनों ने 5 डे वर्किंग की लंबे समय से लंबित मांग को लेकर 27 जनवरी को राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है। हड़ताल का असर रायगढ़ में भी देखने को मिल रहा है। रायगढ़ में भी बैंक बंद है। रायगढ़ सीबीआई मेन ब्रांच के पास बैंक कर्मी हड़ताल कर रहे और नारेबाजी करते दिखे। यूएफबीयू का कहना है कि दुर्भाग्यपूर्ण है कि सरकार हमारी जायज मांग पर सहमति नहीं दे रही है।

Ro.No - 13672/156

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को अवकाश घोषित करने का निर्णय मार्च 2024 में वेतन संशोधन समझौते के दौरान भारतीय बैंक संघ और यूएफबीयू के बीच हुई थी।

लेकिन आज तलक इस समझौते पर सरकार के तरफ से सहमति नहीं दी गई है जबकि यूएफबीयू का कहना है कि काम के घंटे कम नहीं होंगे क्योंकि बैंक कर्मी सोमवार से शुक्रवार तक रोजाना 40 मिनट अतिरिक्त काम करने के लिए सहमत हैं।

ज्ञात हो कि 24 को दूसरा शनिवार था, 25 को रविवार था और 26 को राष्ट्रीय अवकाश के कारण बैंक बंद थे। वही आज 27 जनवरी को यूएफबीयू के एक दिवसीय हड़ताल के वजह से बैंक बंद है। जिससे बैंकिंग कार्यों में और अधिक व्यवधान पैदा हुई है। और ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है ।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here