Republic Day was celebrated with great enthusiasm in Pandripani and Nawapara.
बिलाईगढ़ – ग्राम पंचायत पंडरीपानी एवं आश्रित ग्राम नवापारा में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस का पर्व हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत की मुखिया श्रीमती नीरा साहू द्वारा ग्राम पंचायत कार्यालय में ध्वजारोहण किया गया।
ध्वजारोहण के पश्चात शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पंडरीपानी में मुख्य कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम पंचायत मुखिया नीरा साहू तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपसरपंच, पंचगण एवं शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एवं सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ग्राम पंचायत मुखिया नीरा साहू ने सभी बच्चों, पालकों एवं समस्त ग्रामवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं को आमजन तक पहुँचाने में ग्राम स्तरीय कर्मचारियों एवं नागरिकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी से अपील की कि वे अपने कर्तव्यों का समयबद्ध एवं निष्ठापूर्वक निर्वहन करते रहें।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों एवं आम नागरिकों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह (मोमेंटो) प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मानित किए गए लोगों में मितानिन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका, सफाई कर्मचारी, शिक्षक, गौ सेवक, मेट, स्वच्छता मित्र, वृक्ष मित्र, सामाजिक कार्यकर्ता एवं उन्नत किसान शामिल रहे।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।



