Home छत्तीसगढ़ केंद्रीय बजट 2026 का स्वागत, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं विधायक रेणुका सिंह...

केंद्रीय बजट 2026 का स्वागत, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं विधायक रेणुका सिंह ने बताया जनहितैषी व दूरदर्शी

0

 

*एमसीबी*/ देश की वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा संसद में प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2026-27 को लेकर भारतीय जनता पार्टी की ओर से सकारात्मक प्रतिक्रिया सामने आई है। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं विधायक श्रीमती रेणुका सिंह ने इस बजट का स्वागत करते हुए इसे जनहितकारी और दूरदर्शी बताया।

Ro.No - 13672/156

रेणुका सिंह ने कहा कि यह कर्तव्य भवन में प्रस्तुत किया गया पहला बजट है, जो विकसित भारत के संकल्प को मजबूती देता है और आम जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरता है।
उन्होंने बताया कि बजट के तीन प्रमुख लक्ष्य हैं—
पहला, आर्थिक विकास को गति देना;
दूसरा, आम नागरिकों की उम्मीदों को पूरा करना;
और तीसरा, सबका साथ–सबका विकास के सिद्धांत को साकार करना।

रेणुका सिंह ने कहा कि बजट में गरीबों, किसानों, युवाओं, महिलाओं और मध्यम वर्ग के हितों का विशेष ध्यान रखा गया है। कृषि, सिंचाई और आयवर्धन से जुड़े प्रावधान ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करेंगे।
उन्होंने विशेष रूप से उल्लेख किया कि बजट 2026 में हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल की स्थापना का प्रावधान किया गया है, जिससे ग्रामीण व दूरस्थ क्षेत्रों की बेटियों को सुरक्षित आवास और बेहतर शिक्षा के अवसर मिलेंगे।

स्वास्थ्य क्षेत्र पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि ज्ञान, तकनीक और नवाचार के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ किया जाएगा। भारत को बायोफार्मा हब बनाने के लिए अगले पाँच वर्षों में 10 हजार करोड़ रुपये के निवेश का प्रावधान किया गया है।
उन्होंने बताया कि बढ़ती गैर-संचारी बीमारियों को देखते हुए सरकार का फोकस रोकथाम, स्क्रीनिंग और शुरुआती उपचार पर रहेगा, ताकि आम लोगों को समय पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ मिल सकें।

रेणुका सिंह ने कहा कि बजट में सड़क, रेल, बिजली, आवास और डिजिटल बुनियादी ढांचे पर विशेष जोर दिया गया है, जिससे उनके विधानसभा क्षेत्र सहित पूरे अंचल को विकास का सीधा लाभ मिलेगा।
अंत में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि यह बजट आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने वाला है तथा वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण को इस संतुलित व जनहितकारी बजट के लिए बधाई दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here