Home कांकेर कांकेर पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा और अपराधों की रोकथाम के लिए “महिला...

कांकेर पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा और अपराधों की रोकथाम के लिए “महिला रक्षा टीम” का किया गया शुभांरभ

0

 

 

Ro.No - 13759/40

♦️दिनांक 01.02.2026 को पुलिस अधीक्षक श्री निखिल अशोक राखेचा (भापुसे) के निर्देशानुसार, श्री आकाश श्रीश्रीमाल (भापुसे) ASP भानुप्रतापपुर, श्री दिनेश कुमार सिन्हा ASP कांकेर के मार्गदर्शन में सुश्री प्रतिभा लहरे, DSP (बाल विरूद्ध अपराध अन्वेषण), सुश्री विंकेश्वरी पिंदे DSP (मुख्यालय) की उपस्थिति में महिलाओं की सुरक्षा, सुगमता, सम्मान एवं सशक्तिकरण को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जिले में “महिला रक्षा टीम” का शुभांरभ किया गया ।

♦️कांकेर पुलिस का अभिनव पहल का उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा, उनके विरुद्ध घटित अपराधों की रोकथाम, उन्हें त्वरित सहायता प्रदान करना और सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित कराना है।

♦️महिला रक्षा टीम द्वारा स्कूल, काॅलेज एवं छात्रावास एवं अन्य स्थलों में पेट्रोलिंग कर महिलाओं व बालिकाओं को अभिव्यक्ति ऐप के माध्यम से ऑनलाइन एवं शिकायत पेटी (SHe-बॉक्स) के माध्यम से ऑफलाइन अपनी शिकायतों को दर्ज करने के संबंध में एवं उसके निराकरण के संबंध में जागरूक किया जाएगा।

♦️महिला रक्षा टीम द्वारा मेला/मड़ई/साप्ताहिक बाजार में शिविर लगाकर महिला सुरक्षा पर कार्यक्रम कराकर ग्रामीण एवं शहरी महिलाओं तथा बालिकाओं को घरेलू हिंसा , गुड-टच, बैड-टच , बाल अपराध, बाल विवाह, बालश्रम, बाल तस्करी, पाॅक्सो एक्ट, बेटी बचाओ -बेटी पढाओं, सायबर अपराधों से बचाव तथा सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग , सेल्फ-डिफेंस जैसे विषयों पर विस्तार से जानकारी दी जाएगी

♦️इस दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं के विरुद्ध किसी भी प्रकार की प्रताड़ना, छेड़छाड़, हिंसा या अन्य अपराध की स्थिति में सहायता हेतु हेल्पलाइन नंबर 📲94791-55925भी जारी किया गया है। जिसमें सूचना एवं सूचनाकर्ता की पहचान को गोपनीय रखी जायेगी ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here