A special camp for the Surya Ghar scheme was conducted by the electricity department at Mangal Bhavan in Malhar.
मस्तूरी। प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के लाभ से आम लोगो को अवगत कराने विद्युत विभाग ने मल्हार के मंगल भवन में शनिवार को विशेष शिविर का आयोजन किया। जिसमें सूर्य घर योजना के लिए विशेष जानकारी दी गई। मस्तूरी उपसंभाग के सहायक यंत्री प्रवीण कौशिक और मल्हार वितरण केंद्र के कनिष्ठ यंत्री नीलेश टोप्पो ने विभिन्न जानकारी देते हुए कहा कि बिजली का खर्च हमेशा के लिए खत्म हो सकता है अगर इस योजना का लाभ सभी लेने लगेंगे। पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना उपभोक्ताओं लिए एक बहुत अच्छा मौका है, इस योजना से सरकार अब लोगों को उनके घरों पर फ्री सोलर पैनल लगाने में मदद कर रही है और इस प्रयास से आप खुद मुफ्त में बिजली बनाकर विभाग को बेच सकते है।
उन्होंने कहा कि भारत जैसे देश में सूरज की रोशनी बहुत है इसलिए यहां प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना देश के हर कोने तक सस्ती और साफ़ बिजली पहुंचाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।
यह एक सरकारी योजना है जिसका उद्देश्य है कि देश के करोड़ों घरों को सौर ऊर्जा से जोड़ना है। छत पर सोलर पैनल लगाने के लिए सरकार सब्सिडी दे रही है और अतिरिक्त बिजली को ग्रिड में बेचकर पैसा कमाने का मौका भी है। जिसके लिए ऑनलाइन पोर्टल से आसानी से आवेदन किया जा सकता है। शिविर में लगातार 2 साल से विद्युत् बिल जमा करने वाले उपभोक्ताओं को प्रसस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
साथ ही मोर बिजली एप्प के माध्यम से बिल भुगतान व ऑनलाइन, सम्बंधित समस्याओं के शिकायत समाधान/न्यू सर्विस कनेक्शन के बारें मे विस्तृत जानकारी प्रदान किया गया।
इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष धनेश्वरी कैवर्त, उपाध्यक्ष सुशील राजा चौबे, पार्षद मिलुराम कैवर्त सहित विभागीय कर्मचारियों के अलावा जनप्रतिनिधि व नगरवासी उपस्थित थे।




