Home Blog  अवैध देशी महूआ शराब बिक्री करते 01 आरोपी को पुलिस ने...

 अवैध देशी महूआ शराब बिक्री करते 01 आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार ।

0

Police arrested one accused person for illegally selling locally made Mahua liquor.

जिला उ0ब0कांकेर

Ro.No - 13672/156

 अवैध देशी महूआ शराब बिक्री करते 01 आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार ।
 आरोपी के कब्जे से 25 लीटर देशी महूआ शराब एवं बिक्री रकम 1000 रू. बरामद।
 थाना बान्दे जिला कांकेर पुलिस की कार्यवाही।

घटना का संक्षिप्त विवरण:- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में दिनांक 02/02/2026 को मुखबीर सूचना पर बान्दे पुलिस द्वारा घटना स्थल पीव्ही. 107 शक्तिनगर] इरपानार आरोपी विधान अधिकारी पिता कृष्णपद अधिकारी उम्र 38 वर्ष निवासी ग्राम पीव्ही. 107 शक्तिनगर, इरपानार थाना बान्दे जिला उत्तर बस्तर कांकेर अवैध रूप से धन अर्जित करने के लियें हाथ भट्टी से बना देशी महुआ शराब 25 लीटर एवं बिक्री 1000रू. बरामद कर जप्त किया गया आरोपी के विरूध्द आबकारी अधिनियम कि धारा 34(2) के तहत् अपराध पंजी बध्द कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड हेतु माननीय न्यायालय पेश किया गया।
 गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण एवं आपराधिक रिकार्ड:-
विधान अधिकारी पिता कृष्णपद अधिकारी उम्र 38 वर्ष निवासी ग्राम पीव्ही. 107 शक्तिनगर, इरपानार थाना बान्दे जिला उत्तर बस्तर कांकेर।
 बरामदगी का विवरण:-
अवैध महूआ शराब 25 लीटर
महूआ षराब बिक्री रकम 1000रू.
 पुलिस टीम का विवरण:- निरीक्षक रामचन्द्र साहू थाना प्रभारी बान्दे, सउनि देवनारायण बंजारे, प्रधान आरक्षक 190 सूर्यदेव कुंजाम, आरक्षक 350 गजानंद हिड़को, आरक्षक 1241 यशवंत मंडावी, म. आर. 1332 जागेश्वरी सलाम DSF आरक्षक 2305 प्यारे लाल तारम।
 कांकेर पुलिस की अपील:-
अपराध पर नियंत्रण पुलिस और जनता की साझा जिम्मेदारी है। कई बार आपकी एक छोटी सी सूचना बड़े अपराधो को रोक सकती है, इसी उद्देश्य से जिला-उत्तर बस्तर कांकेर पुलिस द्वारा किसी भी संदिग्ध या अपराधिक गतिविधियों की जानकारी देने के लिए अपराधिक हेल्पलाईन नंबर 94791-55125 संचालित की जा रही है। यह दी गई हर सूचना एवं सूचनाकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here