भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा, जिला उत्तर बस्तर कांकेर की जिला कार्यकारिणी का गठन मा० प्रदेशाध्यक्ष श्री सत्यनारायण सिंह जी की सहमति एवं कांकेर जिला अध्यक्ष श्री महेश जैन जी की अनुशंसा पर अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष श्री ईश्वर सिंह कावड़े द्वारा विधिवत रूप से किया गया है। जिलाध्यक्ष द्वारा संगठनात्मक आवश्यकताओं, कार्य विस्तार तथा जमीनी स्तर पर संगठन को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से जिला एवं मंडल स्तर पर दायित्वों की घोषणा की गई है।
नवगठित जिला कार्यकारिणी में जिले के सभी क्षेत्रों एवं मंडलों के ग्रामों से भारतीय जनता पार्टी के लिए निरंतर कार्य करने वाले सक्रिय, निष्ठावान एवं समर्पित कार्यकर्ताओं को समुचित स्थान दिया गया है, जिससे संगठन को व्यापक प्रतिनिधित्व प्राप्त हुआ है और कार्यकारिणी का स्वरूप अधिक संतुलित एवं प्रभावी बना है।
घोषित जिला पदाधिकारियों में उपाध्यक्ष पद पर श्री नोहर सिंह उसेण्डी, श्री आशकरण ध्रुव, श्री दिनेश आंचले, श्रीमती संतो दुग्गा एवं श्री बलदेव ठाकुर को दायित्व सौंपा गया है। महामंत्री के रूप में श्री देवेन्द्र टेकाम एवं श्री भानू नेताम की नियुक्ति की गई है। मंत्री पद पर श्री बलराम टेपरिया, श्री सगेसिंह वटटी, श्रीमती लक्ष्मी चिराम, श्री लक्ष्मण मंडावी, श्री दिलीप अरक एवं श्रीमती निर्मला नेताम को जिम्मेदारी दी गई है। संगठन की वित्तीय व्यवस्था हेतु कोषाध्यक्ष श्री दिलीप कोडोपी तथा सह-कोषाध्यक्ष श्री सोमन कावड़े को दायित्व सौंपा गया है।
प्रवक्ता के रूप में श्री रामचरण कोर्राम एवं श्री आशाराम जुर्री, कार्यालय प्रभारी के रूप में श्री कमलेश नेताम एवं श्री रंजन नेताम, मीडिया प्रभारी के रूप में श्री प्रशांत देहारी, सह-मीडिया प्रभारी के रूप में श्री नरेश कोमरे एवं श्री आलोक कोरेटी तथा सोशल मीडिया प्रभारी के रूप में श्री विष्णु कचलाम एवं सह-सोशल मीडिया प्रभारी के रूप में श्री किरण दरों एवं श्री शंकर भास्कर की नियुक्ति की गई है।
जिला कार्यकारिणी सदस्य के रूप में श्री भावशंकर सलाम, श्री शिशुपाल पोटाई, श्री रामश्वर मडावी, श्री चैतराम आंचला, श्री प्रकाश नागे, श्री चौथराम उयके, श्रीमती भागबत्ती उयके, श्री दशरथ मरकाम, श्रीमती राजेश्वरी नेताम, श्रीमती कामनी उसेण्डी, श्री पन्नालाल ठाकुर एवं श्री सावंत नेताम को शामिल किया गया है।
इसके साथ ही जिले के सभी 16 मंडलों के मंडल अध्यक्षों की भी घोषणा की गई है, जिनमें कांकेर शहर मंडल से श्री राजू नेताम, कांकेर ग्रामीण मंडल से श्री तिजूराम उसेण्डी, सरोना से श्री रामसागर मरकाम, नरहरपुर से श्री अखिलेन्द्र नेताम, धनेलिकान्हार से श्री मिथलेश मंडावी, हाराडुला से श्री सुरज उईके, कोरर से श्री सेवक गावड़े, भानुप्रतापपुर से श्री राजेन्द्र ध्रुव, चारामा से श्री यशराज कोडोपी, दुर्गुकोंदल से श्री तुलसी मतलाम, कोयलीबेड़ा से श्री मोहन हुपेण्डी, आमाबेड़ा से श्री रैजूराम नरेटी, अंतागढ़ से श्री खोगेश मंडावी, कापसी से श्री हरिकिशन नाग, पंखानजूर से श्री अमित कुमार मंडावी एवं बांदे से श्री सालिकराम गावड़े को मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
जिलाध्यक्ष श्री ईश्वर सिंह कावड़े जी के नेतृत्व में गठित यह जिला एवं मंडल स्तरीय कार्यकारिणी संगठनात्मक अनुशासन, समन्वय एवं दायित्वबोध के साथ भारतीय जनता पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुँचाने हेतु कार्य करेगी। इस अवसर पर सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों एवं मंडल अध्यक्षों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल, सफल कार्यकाल हेतु शुभकामनाएँ प्रेषित की जाती हैं।



