Charama police arrested a bookie involved in running gambling and betting operations.
// जिला उ0ब0कांकेर
आरोपी से एण्ड्राईड मोबाईल फोन एवं नकदी रकम एवं हजारो रूपये की सटटा पटटी जप्त।
थाना चारामा पुलिस की कार्यवाही।
घटना का संक्षिप्त विवरण:-
पूर्व में दिनांक 27.01.26 को मुखबिर सूचना प्राप्त हुआ था कि एक व्यक्ति परमेष्वर यादव निवासी वार्ड क्रमंाक 04 शीतलापारा चारामा पान ठेला के बगल में अंको पर पैसों का दांव लगाकर सटटा लिखकर हारजीत का जुआ खिला रहा है कि सूचना पर हमराह स्टाफ एवं गवाहों को साथ लेकर रवाना होकर मुखबिर के बताये अनुसार परमेष्वर यादव पिता झुमुकलाल यादव उम्र 57 साल निवासी वार्ड क्रमांक 04 शीतलापारा, थाना चारामा जिला कांकेर के पास से एक कागज का पर्ची जिसमें अंको पर पैसा का दांव लिखा हुआ, डाट पेन, नगदी रकम 2330.00 रू बरामद कर जप्त किया गया। मामले में आरोपी के विरूद्व अपराध धारा 6 छ0ग0 जुआ (प्रतिषेध) अधिनिम 2022 का घटित करना पाये जाने से अपराध क्रमांक 22/26 पंजीबद्व किया जाकर माननीय न्यायालय कांकेर में पेष किया गया। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपी परमेष्वर यादव के बताये अनुसार नरू सेठ उर्फ नरेष बच्छाणी पिता स्व रेवा सिंग उम्र 50 साल निवासी बंगलापारा वार्ड क्रंमांक 13 थाना चारामा के कहने पर अंको पर पैसों का दांव लगा कर हारजीत का सट्टा लिखना बताया था जिस पर मामले में नरू सेठ उर्फ नरेष बच्छाणी पिता स्व रेवा सिंग उम्र 50 साल निवासी बंगलापारा वार्ड क्रंमांक 13 थाना चारामा का पता तलाष किया जा रहा था, जो दिनांक 03.02.26 को गिरफ्तार किया जाकर उसके कब्जे से एण्ड्राईड मोबाईल एवं नगदी रकम तथा हजारो रूपये का सट्टा-पटटी लिखा मिला जिसे जप्त किया गया उक्त प्रकरण में धारा 112(2) बीएनएस जोड़ा गया।
ऽ वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देषन में चारामा पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अपराध मुक्त समाज अभियान के तहत के जुआ सटटा खिलाने वालों एवं अवैध शराब बिक्री करने वालों पर कार्यवाही करते हुए नगर चारामा से 01 आरोपी खाईवाल को गिर0 कर मोबाईल, नगदी रकम व हजारो रूपये का सटटा पटटी जप्त किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण एवं आपराधिक रिकार्ड:-
ऽ नरू सेठ उर्फ नरेष बच्छाणी पिता स्व रेवा सिंग उम्र 50 साल निवासी बंगलापारा वार्ड क्रंमांक 13 थाना चारामा जिला-उत्तर बस्तर कांकेर ।
ऽ आरोपी नरू सेठ उर्फ नरेष बच्छाणी के विरूद्ध थाना चारामा में पूर्व अपराधिक रिकार्ड इस्त. क्रमांक 01/18 धारा 110 जा.फौ,(02) अपराध क्रमांक 202/18 धारा 13 जुआ एक्ट (03) इस्त. क्रमंाक 12/18 धारा 151 जा.फौ, 41/18 धारा 107,116(3) जा.फौ, (04)इस्त. क्रमंाक 34/18धारा 151 जा.फौ, 185/18 धारा 107,116(3) जा.फौ (05) अपराध क्रमंाक 65/18 धारा 4(क) जुआ एक्ट(06)इस्त. क्रमाक 02/2020धारा 110 जा.फौ प्रकरणों में अपराध दर्ज किया जा चुका है, जो माननीय न्यायालय में विचाराधीन है।
बरामदगी का विवरण:-
ऽ एक एण्ड्राईड मोबाईल फोन एवं नकदी रकम एवं हजारो रूपये की सटटा पटटी जप्त।
पुलिस टीम का विवरण:-
ऽ निरीक्षक सुरेष राठौर, थाना प्रभारी चारामा, सउनि0 दुष्यंत दीवान, आर0 664 तरूण सिन्हा ,आर0 47 सत्यनारायण सलाम
कांकेर पुलिस की अपील:- अपराध पर नियंत्रण पुलिस और जनता की साझा जिम्मेदारी है। कई बार आपकी एक छोटी सी सूचना बड़े
अपराधो को रोक सकती है, इसी उद्देष्य से जिला-उत्तर बस्तर कांकेर पुलिस द्वारा किसी भी संदिग्ध या अपराधिक गतिविधियों की जानकारी देने के लिए अपराधिक हेल्पलाईन नंबर 94791-55125 संचालित की जा रही है। यहाँ दी गई हर सूचना एवं सूचनाकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाती है।



