Under the guidance of senior officials, a women’s safety and awareness program was organized by the Women’s Protection Team during the annual fair held in Sambalpur village of Bhanupratappur sub-division.
जिला – उत्तर बस्तर कांकेर
👩👧 महिला रक्षा टीम द्वारा मेले में उपस्थित महिलाओं एवं युवतियों को सुरक्षा, कानून एवं उनके अधिकारों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।
📲 महिलाओं से संबंधित किसी भी प्रकार की ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराने हेतु अभिव्यक्ति ऐप की उपयोगिता बताई गई तथा लगभग 200 महिलाओं के मोबाइल में ऐप डाउनलोड कराया गया।
📄 महिला रक्षा टीम द्वारा पाम्फलेट वितरण के माध्यम से महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा से जुड़ी आवश्यक जानकारियाँ साझा की गईं।
🚸 मेले में आए छोटे बच्चों को उनके अभिभावक का नाम व मोबाइल नंबर अंकित “पुलिस हेल्पलाइन कार्ड” प्रदान किया गया।
⚠️ इस दौरान महिलाओं एवं बच्चों को साइबर अपराध, गुड टच–बैड टच, बाल विवाह, बाल तस्करी सहित विभिन्न सामाजिक अपराधों के प्रति जागरूक किया गया।
📞 महत्वपूर्ण हेल्पलाइन:
* 112 – आपातकालीन सेवा
* 1930 – साइबर अपराध हेल्पलाइन
* महिला रक्षा टीम – 9479155925
✅ कांकेर पुलिस द्वारा महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा हेतु निरंतर पेट्रोलिंग एवं जागरूकता अभियान जारी है।




