धोबनी – ( सरसीवा ) स्वामी विवेकानंद मोरल पब्लिक स्कूल धोबनी द्वारा इस वर्ष एनुअल सेलिब्रेशन (वार्षिक उत्सव) का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सुभाष जालान, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष उपस्थित रहे। एवं विशिष्ट अतिथि शिवकुमारी अनिल साहू जिला पंचायत सदस्य, राजीव लोचन साहू सरपंच, जितेंद्र साहू, प्रदीप साहू, जगमोहन लाल साहू, लोचन प्रसाद साहू एवं योगेश्वर साहू शामिल हुए।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन कर किया गया। इसके पश्चात विद्यालय के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुति दी। नृत्य, गीत एवं नाट्य प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। बच्चों की प्रतिभा को देखकर उपस्थित पालकगण अत्यंत उत्साहित नजर आए।
इस अवसर पर न केवल पालक बल्कि बड़ी संख्या में ग्रामीणजन भी कार्यक्रम देखने पहुंचे और पूरे उत्साह के साथ वार्षिक उत्सव का आनंद लिया। अतिथियों ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विद्यालय परिवार को इस सफल आयोजन के लिए बधाई दी।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के डायरेक्टर उत्तरा यादव ने सभी अतिथियों, पालकों एवं ग्रामीणों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम आप सभी के सहयोग, मेहनत और सकारात्मक सहभागिता से सफल हो पाया है।



