Home छत्तीसगढ़ भागवत सुनने पहुंची तीन महिलाओं के गले से 7 तोले सोने की...

भागवत सुनने पहुंची तीन महिलाओं के गले से 7 तोले सोने की चैन पार, एफआईआर दर्ज

0

 

 

Ro.No - 13672/156

धार्मिक कार्यक्रमों में चैन स्नेचर गिरोह सक्रिय, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

 

जांजगीर चांपा। भागवत कथा सुनने पहुंची महिलाएं आस्था के पंडाल में चेन स्नेचिंग का शिकार हो गई। जिसके बाद से कथा स्थल में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे है, अज्ञात चोरों ने एक साथ तीन महिलाओं के गले से सोने का चैन में हाथ साफ कर दिया। खास बात यह रही कि चोरों ने वृद्ध महिलाओं को टारगेट करके चोरी की घटना को अंजाम दिया है, ताकि पकड़ में ना आ सके। इधर, पीड़ितों ने कोतवाली थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है।

 

मिली जानकारी के अनुसार, शहर के शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर डॉ आरके प्रसाद के यहां हर साल की भांति इस साल भी भागवत कथा का आयोजन हो रहा है, जहां प्रतिदिन सैकड़ो श्रद्धालु कथा सुनने पहुंचते हैं, लेकिन इस बार कथा स्थल पर चोरों की नजर पड़ गई है, उन्होंने वृद्ध महिलाओं को टारगेट करते हुए चोरी की घटना को अंजाम दे रहे हैं। 2 फरवरी को शाम 5 बजे के आस – पास चांपा के डॉक्टर केपी राठौर की पत्नी शशी राठौर , सुभद्रा राठौर व जांजगीर की जानकी पटेल कथा का रसपान करने पहुंची हुई थी, तभी भीड़ का फायदा उठाते हुए अज्ञात चोरों ने इन तीनों महिलाओं के गले से सोने की चैन पर हाथ साफ कर दिया। जब यह महिलाएं अपने-अपने घर पहुंची। तब इन्हें अपने गले से सोने की चैन गायब होने का पता चला। तब यह वापस कथा स्थल पहुंच जानकारी लिए लेकिन इन्हें चैन नहीं मिला। बल्कि एक साथ तीन लोगों के चैन गायब होने की जानकारी मिली। जिसके बाद उन्होंने सिटी कोतवाली थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

 

आधा दर्जन महिलाएं चैन स्नैचिंग की शिकार

 

बताया जा रहा है कि तकरीबन आंधा दर्जन महिलाएं इस पंडाल में चेन स्नेचिंग का शिकार हुई हैं। इसके पीछे प्रमुख वजह अधिक भीड़ बताई जा रही है।

गौरतलब है कि डॉ. प्रसाद क्लीनिक के संचालक डॉ. आरके प्रसाद हर साल की भांति इस साल भी भागवत करा रहे हैं। भागवत प्रख्यात भगवताचार कृष्णचंद्र शास्त्री महराज द्वारा सुनाई जा रही है। कथा श्रवण करने दूर दराज से ग्रामीण बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। इस दौरान इतनी भीड़ उमड़ पड़ी है कि लोग अपने जेवर भी नहीं संभाल पा रहे हैं। वहीं चोर गिरोह यहां भी सक्रिय हैं। मामले की रिपोर्ट शशी राठौर ने सिटी कोतवाली में दर्ज कराई है। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर मामले जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here