Home छत्तीसगढ़ सरस्वती शिशु मंदिर सोहागपुर के विद्यार्थियों ने किया दो दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण...

सरस्वती शिशु मंदिर सोहागपुर के विद्यार्थियों ने किया दो दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण किया

0

 

 

Ro.No - 13672/156

धोबनी ( सरसीवा ) -सरस्वती शिशु मंदिर सोहागपुर के विद्यार्थियों ने हाल ही में दो दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण के अंतर्गत छत्तीसगढ़ के विभिन्न ऐतिहासिक, धार्मिक एवं शैक्षणिक स्थलों का भ्रमण किया। इस भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को व्यवहारिक ज्ञान, इतिहास, संस्कृति एवं पर्यावरण के प्रति जागरूक करना रहा।

भ्रमण के प्रथम दिवस विद्यार्थियों ने राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ स्थित मां बमलेश्वरी के दर्शन कर यात्रा की शुरुआत की। इसके पश्चात राजनांदगांव में स्थित पाताल भैरवी मंदिर में दर्शन किए। दूसरे दिन विद्यार्थियों ने रायपुर जिले के चंदखुरी में कौशल्या माता मंदिर के दर्शन कर सांस्कृतिक एवं धार्मिक विरासत को नजदीक से जाना।

इसके बाद छात्र-छात्राएं नया रायपुर पहुँचे, जहाँ उन्होंने शहीद वीर नारायण सिंह संग्रहालय का अवलोकन किया। संग्रहालय में विद्यार्थियों को अंग्रेजों द्वारा आदिवासियों पर किए गए अत्याचारों तथा सोनाखान के शहीद वीर नारायण सिंह द्वारा अंग्रेजों के विरुद्ध किए गए संघर्ष की जानकारी मिली। बच्चों ने जाना कि किस प्रकार वीर नारायण सिंह ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ डटकर मुकाबला किया।

भ्रमण के दौरान मुक्तांगन एवं अन्य स्थलों पर बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण से संबंधित अनेक महत्वपूर्ण जानकारियाँ भी प्राप्त कीं। विद्यार्थियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि इस शैक्षणिक भ्रमण से उन्हें बहुत कुछ नया सीखने को मिला और छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर को नजदीक से देखने का अवसर प्राप्त हुआ।

इस दो दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण में विद्यालय के समस्त स्टाफ का सराहनीय सहयोग रहा। भ्रमण के दौरान प्रहलाद साहू, हेमलता साहू, राजेश्वरी श्रीवास, तुलसी साहू, प्रीति पटेल एवं रजनी पटेल उपस्थित रहे और बच्चों का मार्गदर्शन किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here