Home छत्तीसगढ़ सुरक्षा बलों के बढ़ते कदम: मुठभेड़ में DVCM सिंह ढेर, 12 माओवादियों...

सुरक्षा बलों के बढ़ते कदम: मुठभेड़ में DVCM सिंह ढेर, 12 माओवादियों में डीवीसीएम मड़काम ने भी किया आत्मसमर्पण

0

 

 

Ro.No - 13672/156

बीजापुर@रामचन्द्रम एरोला – बीजापुर जिले के थाना तर्रेम के जंगल क्षेत्र में सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक सशस्त्र माओवादी को ढेर कर दिया गया। मुठभेड़ के दौरान 01 स्वचलित AK-47 रायफल, विस्फोटक सामग्री और अन्य माओवादी सामग्रियाँ बरामद की गईं। मारे गए माओवादी की पहचान दक्षिण बस्तर डिवीजन के DVCM उधम सिंह के रूप में की गई है, जिन पर 08 लाख रुपये का ईनाम घोषित था। उधम सिंह पर जिले के विभिन्न थानों में 9 अपराधिक मामले पंजीबद्ध थे और वह पिछले कई वर्षों से बीजापुर जिले और तेलंगाना सीमा पर माओवादी गतिविधियों में संलिप्त था। मुठभेड़ स्थल से बरामद सामग्री में 01 AK-47, 02 मैग्जीन, 28 राउंड गोलियां, कार्डेक्स वायर, वायरलेस सेट, मोबाईल और अन्य माओवादी सामग्री शामिल है।

पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव ने कहा, “यह मुठभेड़ फिर से यह साबित करती है कि सुरक्षा बल लगातार माओवादियों के खिलाफ सफल अभियानों को अंजाम दे रहे हैं और माओवादी संगठन के खात्मे की दिशा में कदम बढ़ा रहे हैं।” “पूना मारगेम” पुनर्वास अभियान के तहत 12 माओवादी कैडरों ने हिंसा छोड़कर मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया सामाजिक पुनर्वास और शांति की ओर एक कदम और बीजापुर जिले में आज दिनांक 05/02/2026 को “पूना मारगेम – पुनर्वास से पुनर्जीवन” अभियान के तहत 12 माओवादी कैडरों ने हिंसा का मार्ग छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया। इन 12 माओवादी कैडरों पर कुल 54 लाख रुपये का ईनाम घोषित था। इनमें 08 महिला और 04 पुरुष कैडर शामिल हैं, जिन्होंने सशस्त्र और हिंसक विचारधारा से खुद को अलग कर शांति, विकास और प्रगति के मार्ग को अपनाया है।

मुख्यधारा में लौटने वाले प्रमुख माओवादी कैडर:

सोमडू मड़कम – दरभा डीविजन डीवीसीएम, 08 लाख रुपये ईनाम, AK-47 सहित पुनर्वास

हुंगी कुंजाम उर्फ सोनी – बटालियन न0 01, 08 लाख रुपये ईनाम पायकी कुंजाम – कंपनी न0 02, 08 लाख रुपये ईनाम, आयती मड़कम – पीपीसीएम, 05 लाख रुपये ईनाम, चमनलाल कुडियम उर्फ छोटू – एसीएम, 05 लाख रुपये ईनाम, SLR सहित पुनर्वास

पार्वती पुनेम उर्फ राघो – एसीएम, 05 लाख रुपये ईनाम, सन्ना माड़वी – पश्चिम बस्तर डीविजन, 02 लाख रुपये ईनाम, SLR सहित पुनर्वास, शांति कुडियम – पार्टी सदस्य, 01 लाख रुपये ईनाम, छोटी तेलम – पीएलजीए सदस्य, 01 लाख रुपये ईनाम,‌जिम्मो उईका उर्फ अंकिता – पीएलजीए सदस्य, 01 लाख रुपये ईनाम

शमीला मड़कम – पीएलजीए सदस्य, 01 लाख रुपये ईनाम, हिड़मा माड़वी – पीएलजीए सदस्य, 01 लाख रुपये ईनाम, प्रत्येक कैडर को 50,000 रुपये की तात्कालिक आर्थिक सहायता भी प्रदान की गई है।

पुनर्वासित माओवादियों द्वारा बरामद सामग्री:

जिलेटीन स्टीक – 250 नग, डेटोनेटर – 400 नग

गन पावडर – 01 प्लास्टिक ड्रम, कार्डेक्स वायर – 01 बंडल, सुरक्षा बलों की सक्रियता और माओवादी विरोधी अभियान में सफलता, पुलिस और सुरक्षा बलों के निरंतर प्रयासों से बीजापुर जिले में माओवादियों के खिलाफ कई महत्वपूर्ण मुठभेड़ों में सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव ने कहा, “मुठभेड़ों और आत्मसमर्पण अभियानों में हमे लगातार सफलता मिल रही है, और हम माओवादी विचारधारा के अंत की ओर बढ़ रहे हैं।”पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज, श्री सुंदरराज पी. पट्टलिंगम ने माओवादी कैडरों से अपील करते हुए कहा, “हिंसा का कोई भविष्य नहीं है।‘पूना मारगेम नीति आपको एक सुरक्षित, सम्मानजनक और स्वावलंबी भविष्य प्रदान करती है। हमें उम्मीद है कि बाकी माओवादी भी इस नीति का पालन करेंगे और हिंसा को छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटेंगे।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here