🔸आरोपी शाहिद खान पिता पप्पू खान उम्र 25 वर्ष निवासी खारेड़ा थाना मालाखेड़ा जिला अलवर राजस्थान
विवरण ~मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 2:2: 2026 को थाना भानु प्रतापपुर में प्रार्थी के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि उसके मोबाइल नंबर में अनजान नंबर से व्हाट्सएप वीडियो कॉल आया, इसके पश्चात मोबाइल धारक के द्वारा प्रार्थी को वीडियो फोटो वायरल करने की धमकी देकर लगभग 84000 रुपये ठगी कर लिया गया है कि रिपोर्ट पर थाना भानुप्रतापपुर में अपराध पंजीबद किया गया, मामले की गंभीरता को देखते हुए श्रीमान निखिल राखेचा (भा. पु. से.) पुलिस अधीक्षक जिला उत्तर बस्तर के निर्देशन में श्री आकाश श्रीश्रीमाल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भानुप्रतापपुर के मार्गदर्शन में श्री शेर बहादुर सिंह ठाकुर अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) भानुप्रतापपुर के पर्यवेक्षण में थाना भानुप्रतापपुर एवं साइबर सेल से आरोपी पता तलाश हेतु टीम रवाना किया गया जो छत्तीसगढ़ पुलिस एवं राजस्थान पुलिस के समन्वय से अलवर राजस्थान से पकड़ा गया आरोपी के द्वारा अपराध कबूल करने एवं उपलब्ध साक्ष्य के आधार पर दिनांक 08.02.2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक निर्माण पर भेजा गया,
🔸प्रकरण के आरोपी को गिरफ्तार करने में उप निरीक्षक प्रेम कुमार झा, प्रधान आरक्षक 44 सचिन शोरी, प्रधान आरक्षक 551 विजय कटकवार, आरक्षक क्रमांक 1385 प्रणय यादव का विशेष योगदान रहा हैl
⚠️कांकेर पुलिस की अपील
अपराध पर नियंत्रण पुलिस और जनता की साझा जिम्मेदारी है। इसी उद्देश्य से जिला उत्तर बस्तर कांकेर पुलिस द्वारा किसी भी संदिग्ध अपराधिक गतिविधियों की जानकारी देने के लिए अपराधिक हेल्पलाइन नंबर 94791-55125 संचालित की जा रही है यहां दी गई हर सूचना एवं सूचनाकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाती है
⚠️किसी भी अनजान व्यक्ति से बिना जान पहचान संपर्क ना करें अनजान नंबर से वीडियो कॉल ना उठाएं ठगी होने की स्थिति में तत्काल टोल फ्री नंबर 1930 से संपर्क करें!



