महुआ शराब कुल 10 लीटर किमती 1000 रूपये तथा 200 रूपये नगद जप्त किया गया।
थाना सिटी कोतवाली कांकेर पुलिस की कार्यवाही।
,
-00-
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में दिनांक 07.02.2026 शहर में शराबियों, नशेड़ी, गजेड़ियो, अवैध शराब, नशीली पदार्थ का सेवन कर उत्पात करने वाले असामाजिक तत्वो पर सतत् निगरानी रखने आवश्यक कार्यवाही कर शहर में निरन्तर पुलिसिंग गस्त कार्यवाही कर असामाजिक तत्वों एवं अपराध पर अंकुश लगाने पुलिस थाना कांकेर द्वारा लगातार शहर मे पेट्रोलिग के दौरान वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। इसी दौरान दिनांक 07.02.2026 को मुखबीर सुचना के आधार परः-
आबकारी एक्ट के तहत् गौशालापारा शिवमंदिर के पास ग्राम ठेकुना में आरोपी गुलेश्वर जैन के विरूध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत आरोपी को गिरफ्तार कर विद्यिवत कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
(1)गिरफ्तार आरोपी:-
1. गुलेश्वर जैन पिता बिटठ्ल जैन उम्र 59 वर्ष निवासी ठेकुना थाना कांकेर जिला उ.ब.कांकेर
(2) बरामदगी का विवरणः-
1. महुआ शराब कुल 10 लीटर तथा 200 रूपये नगद जप्त किया गया।
(4)पुलिस टीम का विवरणः- मामले की गंभीरता को देखते हुए श्रीमान निखिल राखेचा (भापुसे.) पुलिस अधीक्षक जिला उ.ब. कांकेर के निर्देषन में, श्री योगेश साहू अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कांकेर के मार्गदर्शन में एंव श्री मोहसिन खान अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कांकेर के पर्यवेक्षण में, थाना कांकेर से टीम तैयार आरोपी का पता तलाश कर गिरफतार कर जेल भेजा गया। थाना प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र कुमार साहू, उप.निरी. सुरेन्द्र मानिकपुरी, म.प्र.आर. 478 सावित्री मरकाम, आर.वयंत सरोज, आर. 711 ईश्वर साहू एवं थाना कांकेर पेट्रोलिंग टीम।
(4) कांकेर पुलिस की अपीलः- अपराध पर नियंत्रण पुलिस और जनता की साझा जिम्मेदारी हैं। कई बार आपकी एक छोटी सी सूचना बडे अपराधों को रोक सकती हें, इसी उद्देश्य से जिला उत्तर बस्तर कांकेर पुलिस द्वारा किसी भी संदिग्ध या अपराधिक गतिविधियों की जानकारी देने के लिए अपराधिक हेल्पलाईन नंबर 94791-55125 संचालित की जा रही हैं। यह दी गई हर सुचना एवं सूचनाकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाती हैं।



