24×7 emergency ambulance service launched in Bijapur, toll-free number 18002330166 released.
बीजापुर@रामचन्द्रम एरोला— जिला प्रशासन द्वारा आमजन को त्वरित एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। कलेक्टर संबित मिश्रा के निर्देशन में जिले में 24 घंटे संचालित आपातकालीन एम्बुलेंस सेवा की शुरुआत की गई है। इस पहल के तहत नागरिकों की सुविधा के लिए टोल फ्री नंबर 18002330166 जारी किया गया है, जिस पर संपर्क कर किसी भी आपात स्थिति में एम्बुलेंस सेवा प्राप्त की जा सकेगी। यह सेवा जिला चिकित्सालय बीजापुर सहित जिले के विभिन्न शासकीय स्वास्थ्य केंद्रों के माध्यम से संचालित की जाएगी।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.आर. पुजारी ने बताया कि इस व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य गंभीर और आपात मामलों में मरीजों तक समय पर चिकित्सा सहायता पहुंचाना है, ताकि संभावित जान-माल के नुकसान को कम किया जा सके।
जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी आपात स्थिति में घबराने के बजाय तुरंत जारी टोल फ्री नंबर पर कॉल कर एम्बुलेंस सेवा का लाभ उठाएं।



