उत्तर बस्तर कांकेर, 09 फरवरी 2026/ ई-ऑफिस, स्पैरो और ई-एचआरएमएस पोर्टल के माध्यम से कार्य करने के लिए प्रशिक्षण प्रदान करने हेतु मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर से पहुंचे मास्टर ट्रेनर्स सयैद शाकिब अली और जावेद अख्तर अंसारी के द्वारा जिला पंचायत कांकेर के सभाकक्ष में विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों को विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया, साथ ही शंका का समाधान भी किया गया। प्रशिक्षण के दौरान उन्होंने कर्मचारियों को कार्यालय में ई-फाईल के माध्यम से कार्य करने, स्पैरो पोर्टल के माध्यम से अचल संपत्ति का विवरण ऑनलाईन भरने और ई-एचआरएमएस पोर्टल के माध्यम से अवकाश के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया के संबंध में विस्तार से जानकारी दिया गया।
क्रमांक/136/सुरेन्द्र



