Home छत्तीसगढ़ दागी नोडल अधिकारी को बहाल करने बनाया जा रहा दबाव

दागी नोडल अधिकारी को बहाल करने बनाया जा रहा दबाव

0

 

जांजगीर चांपा।जिला सहकारी केन्द्रीय बैॆक के निलंबित दागी अधिकारी को क्लीन चिट देकर फिर से उपकृत करने का प्रयास चल रहा है जिससे को आपरेटीव बैंक बिलासपुर की कार्य शैली पर सवालिया निशान लगने लगा है ताजा मामला 2021 धान खरीदी का है जिसमे किरित व तुलसी केन्द्र मे शासकीय भूमि का पंजीयन कर फर्जी धान खरीदी का मामला प्रकाश मे आया था जिसके बाद संबंधित खाते दारो के खातो के लेन देन पर होल्ड लगा दिया गया था उक्त होल्ड लगे खातो से होल्ड हटाकर भूगतान की शिकायत सामने आया जिसके बाद तात्कालिक कलेक्टर के निर्देश पर 21 दिसम्बर 2023 को तात्कालिक नोडल अधिकारी ,नवागढ शाखा प्रबंधक व लेखापाल को बैंक प्रबंधक के व्दारा निलंबित कर दिया गया इधर दो माह बाद एक बार फिर से जिला सहकारी केन्द्रिय बैंक मर्यादित बिलासपुर प्रबंधक के व्दारा उनके विरूध्द लगे आरोपो से उन्हे बरी करते हुए फिर से उसी पद पर बहाल करने की तैयारी की जानकारी प्राप्त हुई है प्रदेश स्तर पर उठने वाले इतने बडे बैंक व्दारा इतनी जल्दी जांच पूरा कर बहाली तैयारी सामने आने से अनेक सवालो का उठना स्वाभाविक है जिसका खुलासा भविष्य मे की जाने वाली कार्यवाही से ही पता लग पाएगा बहरहाल दागी अधिकारी की उसी पद पर वापसी से किसान अब आन्दोलन की राह पर जाने को मजबूर हो रहे है।

Ro.No - 14097/148

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here