🔷ग्राम कोकपुर में साइबर सेल की पहल – ऑनलाइन ठगी से बचाव हेतु छात्रों को किया गया जागरूक ।
🔷 श्री निखिल राखेचा( भापुसे) पुलिस अधीक्षक कांकेर के निर्देशन में श्री आकाश श्रीश्रीमाल (भापुसे) ASP भानुप्रतापपुर नोडल अधिकारी सायबर सेल एवं श्री दिनेश सिन्हा ASP के मार्गदर्शन में, निरीक्षक यशवंत श्याम सायबर सेल एवं सायबर टीम द्वारा दिनांक -14.02.2026 को महाविधालय भानुप्रतापदेव काॅलेज के एनएसएस छात्रों द्वारा ग्राम कोकपुर में लगाये गये कैम्प मे साइबर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
🔷 कार्यक्रम का उद्देश्य डिजिटल प्लेटफाॅर्म के सुरक्षित उपयोग, साइबर अपराधों से बचाव तथा ऑनलाइन ठगी के प्रति सतर्क रहने हेतु जागरूक करना।
🔷 कार्यक्रम की मुख्य बातें:-
◽ सायबर सेल टीम द्वारा ओ फ्राॅड, फिशिंग OTP धोखाधड़ी, सोषल मीडिया हैकिंग, फर्जी लाॅटरी/जाॅब आफर, UPI फ्राॅड आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई
◽ किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें तथा अपनी व्यक्तिगत जानकारी, बैंक विवरण, OTP इत्यादि किसी से साझा न करें।
◽ सायबर अपराध की स्थिति में तुरंत सायबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करने तथा नजदीकी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने हेतु प्रेरित किया गया।
◽ सोशल मीडिया का सकारात्मक एवं जिम्मेदार उपयोग करने तथा अफवाहों से बचने की सलाह दी गई।
◽ डिजिटल साक्षरता बढ़ाने एवं सुरक्षित इंटरनेट व्यवहार अपनाने पर विषेश जोर दिया गया।
◽ विडियो के माध्यम से डिटिजल अरेस्ट के बारे में बताया गया।
🔷 कांकेर पुलिस की अपील:-
◽ऑनलाइन फ्राॅड से बचने के लिए अपने पासवर्ड को मजबूत रखें, संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें।किसी भी सायबर अपराध (वित्तीय धोखाधड़ी) की स्थिति में तुरंत 1930 नंबर डायल या https/cybercrime.g



