Home छत्तीसगढ़ श्री कृष्णा की लीलाओं की कथा सुन भक्त हुए भाव विभोर

श्री कृष्णा की लीलाओं की कथा सुन भक्त हुए भाव विभोर

0

 

Ro.No - 13672/156

*प्रमोद अवस्थी मस्तूरी*

 

मस्तूरी।मस्तूरी क्षेत्र के ग्राम रिस्दा में जूना अखाड़ा के महाराज श्री श्री 1008 श्री सत्यानंद गिरी जी सानिध्य में 21 कुंडिय श्री शिव शक्ति महायज्ञ एवं श्रीमद् भागवत महापुराण कथा के पंचम दिवस पर वृंदावन से पधारी कथा वाचिका पूज्य आराध्या देवी के संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा के पंचम दिवस पर भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का दिव्य वर्णन सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। कथा स्थल पर भक्ति, श्रद्धा और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला।

वृंदावन धाम से पधारीं विख्यात कथावाचिका पूज्य आराध्या देवी के मधुर वाणी से संगीतमय शैली में भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप की लीलाओं—माखन चोरी, यशोदा मैया का वात्सल्य, ग्वाल-बाल संग क्रीड़ा—का ऐसा जीवंत वर्णन किया कि श्रोता मंत्रमुग्ध होकर भक्ति रस में डूब गए। कथा के दौरान संगीतमय प्रस्तुति के साथ भव्य कृष्ण झांकी भी सजाई गई जिससे श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।

जूना अखाड़ा वृंदावन के श्री श्री 1008 श्री सत्यानंद महाराज जी के प्रति रिस्दा चंदेल परिवार सहित क्षेत्र के दर्जनों गांवों के श्रद्धालुओं की उनमें गहरी आस्था है। भक्तजन यहां श्रद्धा के साथ मन्नतें मांगते हैं और मनोकामनाओं की पूर्ति होने पर पुनःमहराज जी के दर्शन को पहुंचते हैं। महायज्ञ के दौरान दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं की भारी उपस्थिति से आश्रम प्रांगण भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहा।

 

कथा के समापन पर आरती एवं प्रसाद वितरण किया गया। आयोजकों ने बताया कि श्रीमद् भागवत कथा के आगामी दिवसों में भगवान श्रीकृष्ण की अन्य दिव्य लीलाओं का वर्णन किया जाएगा। इस महायज्ञ को सफल बनाने ग्राम के लोगों का अपार जन समर्थन मिल रहा है भोजन की और भजन की भी व्यवस्था रखी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here