मस्तुरी के समीपस्थ ग्राम हिर्री में लीलागर नदी के समीप स्थित विशाल भू फोड़ शिवलिंग
स्थापित है। जहां महाशिवरात्रि पर्व पर जलाभिषेक करने सुबह से श्रद्धालुओं की
भारी भीड़ लगी रही।
गांव के वरिष्ठ नागरिक गोवर्धन प्रसाद साहू ने बताया कि भू फोड़ शिवलिंग
के महत्ता को लेकर
जलाभिषेक करने ग्राम रिसदा , पेंड्री, कोहरौदा , परसदा, लाफार्ज,
अर्जुनी, बूटराभावर, देवगांव, पारघाट, मुलमुला, मस्तुरी से श्रद्धालु तथा ग्रामवासियों ने जलाभिषेक किये।
कहा जाता है इस दिन श्रद्धा भक्ति से बुड्ढा महादेव में जलाभिषेक करने से काम ,क्रोध , मोह, लोभ, जैसे विकारों से मुक्ति मिलती है।
नवयुवक ,नवयुवती, व बच्चों की भारी भीड़ थी तथा भारी उत्साहित था ।
महाशिवरात्रि से तीन दिनों के लिये
मेले का आयोजित किया गया है।
रात्रि में रामायण, भजन कीर्तन का
आयोजन किया गया था
भक्तों की सेवा ब्यवस्थामें गांव के सरपंच देवकुमारी गुलाब साहू, शिव मंदिर के अध्यक्ष रामपाल साहू, मंदिर पुजारी एगेश्वर वैष्णव , मकुंद राम साहू, बबलू निषाद , अश्विनी साहू, भगतराम साहू
मानेन्द्र साहू, परदेशी , पेन्टर सुनील साहू, गिरधारी ,गजाधर, पीताम्बर,भरत साहू सालिक राम
एवं समिति के सदस्य गण सेवा में
लगे थे, तथा प्रसाद वितरण किया गया।



