Home Blog मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में डिजिटल पहल,कांकेर जिले के विभिन्न...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में डिजिटल पहल,कांकेर जिले के विभिन्न ग्रामों में लगेंगे 82 नए बीएसएनएल टावर

0

उत्तर बस्तर कांकेर 16 फरवरी 2026/ छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ग्रामीण और आदिवासी अंचलों में डिजिटल क्रांति की दिशा में बड़ा कदम उठा रही है। कांकेर जिले के विभिन्न ब्लॉकों में बीएसएनएल के 82 नए टावर स्थापित करने की महत्वाकांक्षी योजना पर तेजी से काम किया जा रहा है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य दूरस्थ और दुर्गम क्षेत्रों तक हाई-स्पीड इंटरनेट की पहुंच सुनिश्चित करना है, ताकि वहां के नागरिकों को ऑनलाइन शिक्षा, डिजिटल सेवाओं और विभिन्न सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ मिल सके। सरकार का मानना है कि बेहतर डिजिटल कनेक्टिविटी से ग्रामीण युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे और स्थानीय स्तर पर विकास को गति मिलेगी। लंबे समय से नेटवर्क की समस्या से जूझ रहे इन इलाकों में मोबाइल टावर लगने से संचार व्यवस्था मजबूत होगी और आपातकालीन सेवाओं तक भी त्वरित पहुंच संभव हो सकेगी। राज्य सरकार द्वारा डिजिटल ढांचे को मजबूत करना सुशासन और समावेशी विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। आने वाले समय में इस परियोजना के पूर्ण होने से जिले के दूरस्थ अंचलों में विकास की नई संभावनाएं खुलेंगी।

कांकेर जिले के विभिन्न ग्रामों में 82 नए बीएसएनएल टावर लगाए जाएंगे, जिसमें भनुप्रतापपुर विकाखण्ड अंतर्गत ग्राम जेपरा, परवी, पण्डरीपानी, आसुलखार, धनेली, धुतापिपली स्कूलपारा आमाकड़ा, खोर्रा, परवी जलहूर, पिचेकट्टा, शाहकट्टा, तेलम्मा, उत्तमार शामिल है। इसी प्रकार कोयलीबेड़ा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम तड़हूर, मुरावंडी मुंडला, नवगेल, पिण्डकसा, पित्तेभोड़िया, अंजाडी, बुधानडंड, छिंदपाल संतोला, छोटेबोदेली प्रोहपारा, देवीपारा, कड़मे सोडवापारा, खैरकट्टा कॉलोनी, खैरकट्टा कॉलोनी उजाला, कोयेगांव, माचपल्ली हिदूर, मेटाबोदेली शिकारीपारा, मुरावण्डी, मुरडोंडा। नरहरपुर ब्लॉक के ग्राम डुडुमबहारा, खदरवाही, मर्रामपानी, मारवाड़ी, बहनापानी, दबेना, दबेना जंगलपारा, मासुलपानी, पथर्रीनाला, बहनापानी, आँखिहर्रा। सरोना तहसील के ग्राम धनेसरा, गट्टागुडुम, मंडरादरहा, तिरियरपानी, खल्लारी, सोनपुर। दुर्गूकोंदल ब्लॉक के ग्राम भंडारडिगी, दोड़देकादर, गुरावंडी मंगहूर, डोडे, कोंड्रूज गुदूम, पाउरखेड़ा, रसुली नलकसा, कोंड्रूज डंडईखेड़ा, पचांगी कोसपराली, हैपुरकसा हेपुर, हामतवाही पलवी, हिंगनझर, झिटकाटोला, झिटकाटोला तामोडा, कोसपराली पराली, मर्रामपानी, पचांगी, पलवी घुरवण्डी। अंतागढ़ ब्लॉक के ग्राम गेटिनडांगरा टेमरूगांव, जोडांड बगझर, बदरेंगी टेकापानी, अमोड़ी पण्डरीपारा, कढ़ाहीखोदरा मण्डाम, लोहत्तर पटेलपारा, सरंडी स्कूलपारा, भैंसासुर डूमरकोटपारा, खोड़पानी स्कूलपारा। चारामा ब्लॉक दमकसा, गोटीटोला मधुबनपारा, परसोदा साहूपारा, कांकेर ब्लॉक के ग्राम भैंसगांव, कानागांव, कुलगांव, पेटोली, पुसवाड़ा मारीपारा में नए बीएसएलएल टावर स्थापित किए जाएगें।

Ro.No - 13672/156

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here