Home Blog जुआ सट्टा खिलाने वाले खाईवाल को चारामा पुलिस ने किया गिरफ्तार।

जुआ सट्टा खिलाने वाले खाईवाल को चारामा पुलिस ने किया गिरफ्तार।

0

🔸आरोपी के कब्जे से एक नग आई फोन एवं हजारों रूपये का सट्टा पट्टी पर्ची एवं नगदी रकम जप्त।

🔸 गिरफ्तार आरोपी का विवरण:-
टक्कू उर्फ मुकेश साहू पिता मलखम साहू उम्र 35 साल निवासी बंगलापारा चारामा थाना चारामा जिला कांकेर।

Ro.No - 13672/156

🔸 घटना का संक्षिप्त विवरण:-
दिनांक 15/02/2026 को पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी ग्राम चारभाठा की ओर रवाना हुआ था कि ग्राम चारभाठा पास पहॅुचने पर मुखबिर से सूचना मिला कि ग्राम चारभाठा में टक्कू साहू नाम का व्यक्ति अपने कृषि फार्म में सट्टा पट्टी लिखकर जुआ खेलवा रहा है कि सूचना पर ग्राम चारभाठा में स्थित टक्कू साहू के कृषि फार्म जाकर गवाहों एवं स्टाफ के साथ सूचना तस्दीक किया एक व्यक्ति कृषि फार्म के स्थित मकान के अंदर सट्टा पट्टी पर्ची लिखकर विभिन्न अंकों में रूपये पैसे का दांव लगाकर जुआ खेलवाते मिला जिसे पकड़ कर नाम, पता पूछताछ करने पर वह व्यक्ति अपना नाम मुकेष उर्फ टक्कू साहू पिता मलखम साहू उम्र 35 वर्ष निवासी बंगला पारा चारामा थाना चारामा जिला कांकेर का होना बताया जिसकी तलाषी लेने पर उसके कब्जे से कुल 01 नग पेन, 01 नग हजारों रूपये की सट्टा पट्टी पर्ची एवं 01 नग आईफोन व नगदी रकम 5350.00 रूपया बरामद किया गया। जिसे गवाहों के समक्ष जप्त कर कब्जा पुलिस में लिया गया। मौके पर आरोपी का कृत्य अपराध धारा 6 छ0ग0 जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 का घटना करना पाये जाने से दिनांक 15.02.2026 को अपराध क्रमांक 29/2026 धारा 6 छ0ग0 जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण आरोपी द्वारा लोगों को संगठित कर अंको का पैसों का दांव लगाकर हारजीत का जुआ खेलने से धारा 112 बीएनएस जोड़ा गया । आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड़ में भेजा गया है।
🔸वरिष्ठ अधिकारियो के निर्देशन में पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अपराध मुक्त समाज अभियान के तहत जुआ सट्टा खिलाने वालों एवं अवैध शराब बिक्री करने वालों पर कार्यवाही करते हुए नगर चारामा से 01 आरोपी खाईवाल के कब्जे से आई फोन मोबाइल व हजारों रूपये का सट्टा पट्टी एवं नगदी रकम जप्त किया गया तथा आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

🔸अपराधिक रिकार्ड:-
(01) अपराध क्र.246/2016 धारा 13 जुआ एक्ट
(02) अपराध क्र.100/2018 धारा 4(क) जुआ एक्ट
(03) अपराध क्र.156/2020 धारा 4(क) जुआ एक्ट,
(04) अपराध क्र.106/2020 धारा 4(क)जुआ एक्ट
(05) अपराध क्र. 123/21 धारा 294 ,506 भादवि
(06) इस्त.क्र.54/2015 धारा 107,116(3) जॉॅफौ0
(07) इस्त.क्र. 04/24 धारा 170बीएनएसएस
(08) इस्त.क्र.31/2024 धारा 126,135(3) बीएनएसएस कायम कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया है जो माननीय न्यायालय में विचाराधीन है।

🔸पुलिस टीम का विवरण:-
निरीक्षक सुरेश कुमार राठौर, निरीक्षक यशवंत श्याम प्रभारी सायबर सेल कांकेर सउनि टीकम दास सोने, सउनि दुष्यंत दीवान, आर0 664 तरूण सिन्हा, आर0 630, म0आर0 1106।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here