*प्रमोद अवस्थी मस्तूरी*
मस्तूरी। मस्तूरी निवासी निखिल पांडेय ( कालू भाई) अपने सहपाठी करगी कला निवासी अनिल साहूके साथ आज मस्तूरी से जगन्नाथ पुरी यात्रा के लिए साइकिल से रवाना हुए उन्हें श्रीमती श्यामा अवस्थी रघुराज शुक्ला, चिंटू मंडल, सौमित्र शुक्ला प्रमोद अवस्थी ने उन्हें मंगलमई यात्रा हेतु बधाई एवं शुभकामनाएं दिए।
इस यात्रा का उन दोनों से उद्देश्य पूछने पर उन्होंने बताया कि मेरे नाना स्वर्गीय श्री जय नारायण अवस्थी 80 वर्ष के उम्र में अपने सहपाठियों के साथ तीन बार श्री जगन्नाथ जी की यात्रा पूर्ण किए थे उनसे मैं प्रभावित होकर मन में ठाना था की जब 80 वर्ष के उम्र में हमारे नाना जगन्नाथ जी का यात्रा साइकिल से किए थे तो मैं 24 वर्ष के आयु में कैसे जगन्नाथ जी का यात्रा यात्रा साइकिल से नहीं कर सकता इसलिए मैंने और अनिल साहू ने क्षेत्र की मंगल कामना के लिए साइकिल यात्रा पर रवाना हुए हैं।



