Home कांकेर नेशनल लोक अदालत की तैयारी को लेकर जिला न्यायालय कांकेर में बैठक...

नेशनल लोक अदालत की तैयारी को लेकर जिला न्यायालय कांकेर में बैठक आयोजित

0

 

 

Ro.No - 13672/156

उत्तर बस्तर कांकेर 16 फरवरी 2026/ आगामी 14 मार्च को आयोजित होने वाली वर्ष 2026 की प्रथम नेशनल लोक अदालत के सफल संचालन एवं अधिक से अधिक प्रकरणों के निराकरण के उद्देश्य से जिला न्यायालय कांकेर में बैठक आयोजित की गई।

बैठक में बीमा कंपनियों एवं फाइनेंस कंपनियों के अधिवक्ताओं के साथ विस्तृत चर्चा की गई। संबंधित प्रकरणों को चिन्हित कर अधिक से अधिक मामलों को आपसी समझौते के माध्यम से निराकृत किए जाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कांकेर श्री संजीव कुमार टामक की अध्यक्षता में बैठक आहुत की गई। उन्होंने कहा कि नेशनल लोक अदालत का मुख्य उद्देश्य पक्षकारों के मध्य सौहार्दपूर्ण समझौते के माध्यम से प्रकरणों का शीघ्र, सरल एवं सुलभ समाधान सुनिश्चित करना है, जिससे समय एवं धन दोनों की बचत हो सके।

बैठक में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री भास्कर मिश्र, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,श्रीमती शांति प्रभु जैन तथा बीमा कंपनियों एवं फाइनेंस कंपनियों के अधिवक्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here