Home कांकेर पीएससी अभ्यर्थियों के लिए मोटिवेशन कार्यशाला का आयोजन

पीएससी अभ्यर्थियों के लिए मोटिवेशन कार्यशाला का आयोजन

0

 

*कलेक्टर श्री क्षीरसागर ने दिए सफलता के मंत्र*

Ro.No - 13672/156

उत्तर बस्तर कांकेर, 17 फरवरी 2026/ छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए मावा मोदोल सह सेंटर लाइब्रेरी कोचिंग केंद्र कांकेर में आज कार्यशाला सह परिचर्चा का आयोजन किया गया, जिसमें पीएससी में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को जिले के कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर और जिला पंचायत सीईओ हरेश मंडावी सहित अन्य अतिथियों ने अभ्यर्थियों का मार्गदर्शन किया और सफल होने के मंत्र बताए।

प्रतियोगी परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों को मार्गदर्शन प्रदान करते हुए कलेक्टर श्री क्षीरसागर ने कहा कि पीएससी जैसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता के लिए धैर्य, साहस और संयम बहुत जरूरी है। उन्होंने अभ्यर्थियों को सलाह दी कि वे प्रश्नों का नियमित अभ्यास करें और समय प्रबंधन पर विशेष ध्यान दें। अनावश्यक तनाव लेने से तैयारी प्रभावित होती है, इसलिए तनाव से दूर रहकर योजनाबद्ध तरीके से पढ़ाई करें। जिला प्रशासन का उद्देश्य है कि ग्रामीण एवं जरूरतमंद प्रतिभाओं को गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन और संसाधन उपलब्ध कराकर प्रतियोगी परीक्षाओं में आगे बढ़ाया जाए। इस अवसर पर बताया गया कि मावा मोदोल निःशुल्क कोचिंग संस्थान से 200 से अधिक अभ्यर्थियों ने पीएससी प्रारंभिक परीक्षा का फॉर्म भरा है और सभी विद्यार्थी पूरी मेहनत से तैयारी में जुटे हुए हैं।

जिला पंचायत सीईओ हरेश मंडावी ने अभ्यर्थियों को सुझाव दिया कि वे धैर्य के साथ पहले पढ़े हुए विषयों का नियमित रिवीजन करें और करेंट अफेयर्स पर विशेष ध्यान दें। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के दौरान केवल पढ़ाई ही नहीं, बल्कि आहार-विहार, नींद, स्वास्थ्य और दिनचर्या का संतुलन भी जरूरी है। मावा मोदोल में कई विद्यार्थी पिछले वर्ष से तैयारी कर रहे हैं और पिछले एक माह से मेगा टेस्ट का आयोजन भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जो भी विद्यार्थी पीएससी प्रारंभिक परीक्षा में सफल होंगे, उन्हें जिला प्रशासन द्वारा आगे की तैयारी के लिए आवासीय कोचिंग कराई जाएगी। यह कोचिंग भी पूर्णतः निःशुल्क रहेगी। कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी, डीएमसी सहित कोचिंग संस्थान व शिक्षा विभाग के विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here