Home कांकेर 25 वर्षो से फरार स्थायी वारंटी को थाना पखांजूर पुलिस ने गिरफ्तार...

25 वर्षो से फरार स्थायी वारंटी को थाना पखांजूर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा

0

 

🔷  हत्या, लूट और आगजनी मामले के स्थायी वारंटी है।

Ro.No - 13672/156

🔷 थाना पंखाजूर  पुलिस की कार्यवाही।

🔷 गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण एवं आपराधिक रिकार्ड:-

◽ महदू राम उर्फ महादेव पिता कुले राम पद्दा उम्र 37 वर्ष ग्राम रूपेनकट्टा थाना धनोरा जिला गढ़चिरौली महाराष्ट्र,

◽ थाना पखांजूर के अपराध क्रमांक 258/2003, 246/2004 धारा- 436, 307, 34 भादवि0

◽  शंकर लाल गुमराह पिता सीताराम उम्र 47 वर्ष ग्राम बोटेहुर थाना धनोरा जिला गढ़चिरौली महाराष्ट्र,

◽ थाना पखांजूर के अपराध क्रमांक 53/2002, 124/2007, 10/2055, 125/2007

◽  सुकदेव उर्फ सुकचरण उर्फ संुगदेर टेकाम पिता गान्डकु टेकाम उम्र 46 वर्ष बोटेहूर थाना धनोरा जिला गढ़चिरौली महाराष्ट्र

◽ थाना पखांजूर के अपराध क्रमांक 53/2000, 124/2024

◽ घटना का संक्षिप्त विवरण:-

◽ श्री निखिल आशोक राखेचा (भापुसे) पुलिस अधीक्षक उ0ब0कांकेर के निर्देशन पर श्री राकेश कुर्रे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पखांजूर के मार्गदर्शन में श्री रवि कुजूर अनुविभागीय अधिकारी पखाांजूर के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी पखांजूर एवं थाना पखांजूर द्वारा फरार वारंटियो  की पता तलाश के लिए टीम गठित कर पता तलाश किया जा रहा था कि दिनांक 15.02.2026 को मुखबीर सूचना के आधार पर फरार वारंटी के घर आने की सूचना पर घेराबंदी कर महदू राम उर्फ महादेव पिता कुले राम पद्दा उम्र 37 वर्ष ग्राम रूपेनकट्टा थाना धनोरा जिला गढ़चिरौली महाराष्ट्र, शंकर लाल गुमराह पिता सीताराम उम्र 47 वर्ष ग्राम बोटेहुर थाना धनोरा जिला गढ़चिरौली महाराष्ट्र, सुकदेव उर्फ सुकचरण उर्फ सुंगदेर टेकाम पिता गान्डकु टेकाम उम्र 46 वर्ष बोटेहूर थाना धनोरा जिला गढ़चिरौली महाराष्ट्र को अभिरक्षा में लेकर माननीय न्यायिक मजिस्टेªट भानुप्रतापपुर कांकेर में पेश किया गया, माननीय न्यायालय के आदेश पर तीनो फरार आरोपीगणों को जिला जेल कांकेर दाखिल किया गया।

 

🔷 पुलिस टीम का विवरण:-

◽ निरीक्षक लक्ष्मण केवट थाना प्रभारी पखांजूर, उनि0 विजय कुलदीप, महिला प्रधान आरक्षक ज्योति साहू, विश्वनाथ नाग, प्रवीण मण्डावी, नोहर सिन्हा, अभिषेक साहू।

 

🔷 कांकेर पुलिस की अपील:-

🔷 अपराध पर नियंत्रण पुलिस और जनता की साझा जिम्मेदारी है। कई बार आपकी एक छोटी सी सूचना बड़े अपराधों को रोक सकती है, इसी उद्देश्य से जिला उत्तर बस्तर कांकेर पुलिस द्वारा किसी भी संदिग्ध या अपराधिक गतिविधियों की जानकारी देने के लिए अपराधिक हेल्पलाईन नंबर 94791-55125 संचालित की जा रही है। यह दी गई हर सूचना एवं सूचनकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here