Home Blog कलेक्टर ने परीक्षा केन्द्रों का किया औचक निरीक्षण,नकल-रहित परीक्षा संचालन के दिए...

कलेक्टर ने परीक्षा केन्द्रों का किया औचक निरीक्षण,नकल-रहित परीक्षा संचालन के दिए निर्देश

0

उत्तर बस्तर कांकेर, 21 फरवरी 2026/ कलेक्टर श्री निलेश महादेव क्षीरसागर ने आज जिले के दो परीक्षा केन्द्रों-शासकीय पीएम श्री नरहरदेव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कांकेर तथा शहीद रामकुमार कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। इन परीक्षा केन्द्रों में कक्षा 10वीं के हिंदी विषय की परीक्षा संचालित हो रही थी। आकस्मिक निरीक्षण के दौरान शासकीय पीएम श्री नरहरदेव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 178 परीक्षार्थियों में से 176 विद्यार्थी उपस्थित एवं 2 विद्यार्थी अनुपस्थित पाए गए। विद्यार्थियों के अनुपस्थिति के संबंध में पूछताछ करने पर एक विद्यार्थी का दुर्घटना होने तथा दूसरा विद्यार्थी का ओपन परीक्षा में सम्मिलित होने के कारण अनुपस्थित होना बताया गया। शहीद रामकुमार कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में निरीक्षण के दौरान 215 परीक्षार्थियों में से लगभग 213 विद्यार्थी उपस्थित तथा 02 अनुपस्थित पाए गए। कलेक्टर द्वारा अनुपस्थिति का कारण पूछने पर अनुपस्थित विद्यार्थियों के स्वास्थ्य खराब होने की जानकारी दी गई, जिस पर कलेक्टर ने पालकों से भी विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की जानकारी ली। कलेक्टर श्री क्षीरसागर ने आकस्मिक निरीक्षण के दौरान ने परीक्षा केन्द्रों में नकल प्रकरण की जानकारी लेते हुए नकल रहित परीक्षा का संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने परीक्षा केन्द्रों में पेयजल, सुरक्षा गार्ड, चिकित्सा व्यवस्था सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता की जानकारी भी ली और समुचित व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया। निरीक्षण के दौरान जिला मिशन समन्वयक श्री नवनीत पटेल भी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here