Home Blog अवैध मदाक पदार्थ गांजा का खेती कर, ब्रिकी करने वाले आरोपी को...

अवैध मदाक पदार्थ गांजा का खेती कर, ब्रिकी करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

0

🔷 उजियारा अभियान के तहत अवैध मदाक पदार्थ गांजा के विरूद्ध थाना अंतागढ़ पुलिस की बड़ी कार्यवाही।
🔷 गिरफ्तार अभियुक्त एवं आपराधिक रिकार्ड:-
◽ सुकालू उईके पिता स्व0 मानसिंह उईके उम्र 50 वर्ष साकिन कानागांव थाना अंतागढ़।
◽ थाना अंतागढ़ के अपराध क्रमांक  14/2026 धारा- 20(b)(i) A 20(b)(ii) C NDPS act
🔷 बरामदगी का विवरण:-
◽ आरोपी के कब्जे से अवैध मदाक पदार्थ गांजा सूखा वजन 2.740 किलोग्राम, अनुमानित कीमत 1,40,000/- एवं उखडा हुआ नमीयुक्त मादक पदार्थ गांजा का छोटा-बडा पौधा जड़ हरा पत्ती एवं बीज सहित 351 नग वजन 31.680 किलोग्राम कीमती लगभग 15,50,000/- रूपये कुल जुमला वजन 34.42 किलोग्राम अनुमानित कुल कीमती 16,90,000/- रूपये का बरामद किया गया।
🔷 घटना का संक्षिप्त विवरणः-
◽ श्री निखिल राखेचा (भापुसे.) पुलिस अधीक्षक कांकेर के निर्देशानुसार , जिले में चल रहे उजियारा अभियान के तहत् नशे के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है उसी तारतम्य में दिनांक 20.02.2026 को मुखबिर के माध्यम से थाना अंतागढ़ पुलिस को सूचना मिला कि एक व्यक्ति सुकालूराम उईके ग्राम कानागांव  में अपने कब्जाधारी जमीन पर घर, बाड़ी में अवैध मादक पदार्थ गांजा का पौधा लगाकर खेती करता है एवं अपने में कब्जे गांजा रखा है, तथा बिक्री करने हेतु ग्राहक तलाश कर रहा है। उक्त सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर थाना प्रभारी अंतागढ़ के नेतृत्व में टीम गठित कर मुखबीर के बताये स्थान पर घेराबंदी कर पकड़े गये व्यक्ति ने नाम पता पूछने पर अपना नाम सुकालू राम उईके पिता स्व0 मानसिंह उईके उम्र 50 वर्ष साकिन कानागांव थाना अंतागढ़ जिला उ0ब0कांकेर का होना बताये। जिसके कब्जे से एक नीला संतरा रंग का प्लास्टिक बोरी जिसमें अवैध मादक पदार्थ गांजा सूखा वजन 2.740 किलोग्राम कीमती लगभग 1,40,000/- रूपये एवं उखडा हुआ नमीयुक्त मादक पदार्थ गांजा का छोटा-बडा (डेंढ फीट से 05 फीट लगभग) पौधा डंगाल हल्का मिट्टी युक्त जड़ हरा पत्ती एवं बीज सहित 351 नग वजन 31.680 किलोग्राम कीमती लगभग 15,50,000/-रूपये कुल गांजा का वजन 34.42 किलोग्राम कीमती लगभग 16,90,000/- रूपये को बरामद कर आरोपी के विरूद्ध एन0डी0पी0एस0 एक्ट की धारा- 20(b)(i) A 20(b)(ii) C NDPS act  केे तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को जेल भेजा गया।
🔷 पुलिस टीम का विवरण:-
◽ निरीक्षक रमेश जायसवाल, प्रधान आरक्षक नरेन्द्र देव मांझी, आरक्षक संतोषी निषाद, टोमन साहू, उमेश विश्वकर्मा, मस्सुराम दर्रो, डीएसएफ आरक्षक शामसाय उईके, शम्भू उसेण्डी।
🔷 कांकेर पुलिस की अपील:-
◽ अपराध पर नियंत्रण पुलिस और जनता की साझा जिम्मेदारी है। कई बार आपकी एक छोटी सी सूचना बड़े अपराधो को रोक सकती है, इसी उद्देष्य से जिला-उत्तर बस्तर कांकेर पुलिस द्वारा किसी भी संदिग्ध या अपराधिक गतिविधियों की  जानकारी देने के लिए अपराधिक हेल्पलाईन नंबर 94791-55125 संचालित की जा रही है। यह दी गई हर सूचना एवं  सूचनाकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here