Home Blog  फरार आरोपियों पर पुलिस की सख्ती ,04 स्थायी वारंटी को भेजा गया...

 फरार आरोपियों पर पुलिस की सख्ती ,04 स्थायी वारंटी को भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में।

0

थाना चारामा पुलिस ने स्थायी वारण्टीयों को गिर0 कर किया न्यायालय पेश ।
न्यायालय के स्थाई वारंट पर पुलिस की सटीक करवाई।
♦️ 11 से 7 वर्ष पुराने स्थाई वारंटी गिरफ्तार।

💠मामले का संक्षिप्त विवरण:-
◽श्रीमान पुलिस अधीक्षक कांकेर निखिल राखेचा (भा.पु.से.)के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री योगेश कुमार साहू के मार्गदर्शन में ,श्री मोहसीन खान एसडीओपी के पर्यवेक्षण में पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अपराध मुक्त समाज अभियान के तहत 04 स्थायी गिरफ्तारी वारण्टी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया ।
◽थाना चारामा के अपराध क्रमांक 155/2014 धारा 4,6,10,11 कृषि पशु परि.अधिनियम एवं अपराध क्रमांक 195 /2018 धारा 304 (ए) भादवि के प्रकरण में आरोपीयों के विरूद्व अभियोग पत्र प्रस्तुत किया गया था।
◽अभियुक्तों के द्वारा माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्टेट न्यायालय कांकेर में नियत तारीख को समय पर उपस्थित नही हो रहे थे, जिस पर आरोपीयों के विरूद्व विगत 11-7 वर्ष पूर्व स्थायी गिरफ्तारी वारण्टी जारी किया गया था ।
◽उक्त वारण्टी का पता तलाश किया जा रहा था। उक्त स्थायी वारण्टीयों को दिनांक 20.02.26 को गिर0 कर माननीय न्यायालय कांकेर में पेश किया गया ।जिन्हे माननीय न्यायालय द्वारा न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

Ro.No - 13672/156

◽01 स्थायी गिर0 वारण्टी के मृत्यु होने पर मृत्यु प्रमाण पत्र प्रस्तुत कर न्यायालय पेश किया गया ।

💠गिरफ्तार वारण्टीयों का विवरण:-
➡️अपराध क्रमांक 155/2014 धारा 4,6,10,11 कृषि पशु परि.अधिनियम :-
(01) मासो पोयम पिता जोग उर्फ जोगा उम्र 45 साल निवासी कस्तुरपाल थाना मारडुम ।
(02) सामु उर्फ सामु कश्यप पिता गिन्ना कश्यप 25 साल कस्तुरपाल थाना मारडुम ।
(03) भस्सु पोयम पिता पेदा पोयम उम्र 24 साल निवासी गरदा थाना लोहण्डीगुडा ।

➡️अपराध क्रमांक 195 /2018 धारा 304 (ए) भादवि :–
(04) बेनुधर पटेल पिता रघुनाथ पटेल उम्र 27 साल निवासी मेटगुडा थाना बोधघाट।
(05) जयमन भतरा पिता जयराम भतरा उम्र 30 वर्ष निवासी कांवरगांव थाना भानपुरी का मृत्यु प्रमाण पत्र पेश किया गया ।

💠पुलिस टीम का विवरण:-निरीक्षक सुरेश कुमार राठौर , उनिरीक्षक रनेश सेठिया , आर0 47 सत्यनारायण सलाम ,आर0 630 सेवन ध्रुव ।

💠कांकेर पुलिस की अपील:-अपराध पर नियंत्रण पुलिस एवं जनता की साझाा जिम्मेदारी है कई बार आपकी एक छोटी सी सूचना बड़े अपराधों को रोक सकती है इसी उददेश्य से जिला उत्तर बस्तर कांकेर पुलिस द्वारा किसी भी संदिग्ध या अपराधिक गतिविधियों की जानकारी देन के लिये अपराधिक हेल्प लाईन नंबर 9479155125 संचालित की जा रही है , यहाॅ दी गयी हर सूचना एवं सूचनाकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here