🟩जिला पुलिस कांकेर
🟩थाना कोयलीबेड़ा
ग्राम कुरकुंज जंगल-पहाड़ क्षेत्र से 01 नग प्रेशर कुकर आईईडी।
📁डीआरजी बीएसएफ बलों की संयुक्त कार्यवाही।
📁श्री सुन्दरराज पी.(भापुसे) पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज जगदलपुर के मार्ग दर्शन श्री निखिल कुमार राखेचा (भापुसे) पुलिस अधीक्षक कांकेर, श्री टी.मोहन प्रभारी उप महानिरीक्षक बीएसएफ सेक्टर भानुप्रतापपुर,श्री रणधीर सिंह गिल सेनानी 40 वी वाहिनी बीएसएफ कोयलीबेड़ा के निर्देशन में जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत नक्सलियों के विरूद्ध लगातार नक्सल विरोधी अभियान संचालित किया जा रहा है। डीआरजी/बीएसएफ की संयुक्त टीम थाना कोयलीबेड़ा जिला कांकेर-नारायणपुर सीमावर्ती क्षेत्र दिनांक 21.02.2026 को ग्राम कुरकुंज जंगल-पहाड़ी क्षेत्र से 01 नग प्रेशर कुकर IED लगभग 05-07 कि० ग्रा० बरामद किया गया। बीएसएफ की BDS टीम द्वारा मौके पर IED को डिफ्यूज कर नष्ट किया गया। थाना कोयलीबेड़ा में वैधानिक कार्यवाही कि जा रही है।



