Home Blog विकसित छत्तीसगढ़ के सपने को साकार करने वाला यह बजट,,,राजेश्वर भार्गव

विकसित छत्तीसगढ़ के सपने को साकार करने वाला यह बजट,,,राजेश्वर भार्गव

0

This budget will make the dream of developed Chhattisgarh come true,,,Rajeshwar Bhargava

प्रमोद अवस्थी मस्तूरी

Ro.No - 13672/156

मस्तूरी।आज पेश हुए वित्तीय वर्ष 2026-27 के छत्तीसगढ़ के बजट को लेकर भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश्वर भार्गव ने बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा की यह बजट छत्तीसगढ़ को नयी उचाईयों तक पहुंचाने वाला बजट है । आज का बजट संकल्प की थीम पर पेश हुआ है जिसमे सभी वर्गो का पूरी तरह से ध्यान रखा गया है, आज पेश हुए बजट से छत्तीसगढ़ के विकास को नयी रफ्तार मिलेगी।

आज के बजट मे किसानों के लिए लाभकारी बजट पेश किया जिससे किसानों की स्थिति सुदृढ होगी साथ ही मत्स्य पालन विद्युत पंप तथा अन्य सौगातो के साथ बिलासपुर के एयरपोर्ट को भी वायु योजना से जोड़ा गया है जिससे जल्द ही नयी उडाने हमारे बिलासा देवी एयरपोर्ट से प्रारंभ होगी, अच्छी शिक्षा के लिये छत्तीसगढ़ आईटी,नये फोरलेन फ्लाईओवर, युवाओं के लिये एजुकेशन हब सहित अनेको नयी सौगाते हमारे बिलासपुर को भी मिली है, जिससे आने वाले सालो मे छत्तीसगढ़ के साथ बिलासपुर शहर भी विकास के नये कीर्तिमान स्थापित करेगा। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय वित्त मंत्री चौधरी को बधाई एवं शुभकामनाएं दिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here