Home Blog राज्य के चहुमुंखी विकास का ऐतिहासिक बजट – महेश जैन

राज्य के चहुमुंखी विकास का ऐतिहासिक बजट – महेश जैन

0

कांकेर। आज छत्तीसगढ़ की विष्णु देव वाली सुशासन सरकार के वित्त मंत्री एवं पूर्व आईएएस अधिकारी ओपी चौधरी ने ऐतिहासिक बजट प्रस्तुत किया, तथा चौधरी के प्रस्तुत बजट को छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के बाद से अब तक का सबसे बड़ा बजट बताया जा रहा है, तो वहीं इस बजट में प्रदेश के सर्वे वर्ग के लिए सरकार ने जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रावधान किया है।

इस बजट को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष महेश जैन ने कहा कि छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने आज राज्य के इतिहास का सबसे बड़ा बजट पेश करते हुए विकास की नई दिशा तय करने का दावा किया। बजट में नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के लिए विशेष प्रावधानों के साथ राजधानी रायपुर को आधुनिक और स्मार्ट बनाने हेतु मेट्रो रेल सर्वे तथा AI सेंटर जैसी बड़ी घोषणाएं की गई हैं।

Ro.No - 13672/156

श्री जैन ने कहा कि वित्त मंत्री ने बस्तर क्षेत्र के अबूझमाड़ और जगरगुंडा में दो नई एजुकेशन सिटी की स्थापना को मंजूरी दी, जिसके लिए ₹100 करोड़ का प्रावधान किया गया है। भानुप्रतापपुर कालेज भवन निर्माण के लिये भी बजट में राशि दी गई है ।नगर पालिका और नगर पंचायत उत्थान के लिए मुख्यमंत्री आदर्श योजना के लिए 200 करोड़, प्रधानमंत्री आवास के लिए 800 करोड़, 4 लाइब्रेरी के लिए 22 करोड़ का अतिरिक्त प्रावधान किया गया है, सूर्य घर योजना के लिए केंद्रीय अनुदान के अतिरिक्त 400 करोड़ रुपए, 5 नालंदा परिसरों के निर्माण के लिए 22 करोड़ रुपए ,500 आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण के लिए 42 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है ।

कांकेर विधायक आशा राम नेताम ने कहा कि सरकार ने स्वास्थ्य और तकनीक पर विशेष फोकस रखते हुए आयुष्मान योजना के लिए ₹1500 करोड़,मितानिनों के लिए ₹350 करोड़ की कल्याण निधि,मेकाहारा में AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) आधारित स्वास्थ्य सेवाओं हेतु ₹10 करोड़ रुपये, तथा कांकेर में नर्सिंग कालेज खोलने हेतु बजट में प्रावधान किया है।

विधायक आशाराम नेताम ने कहा कि शिक्षा के लिये सेंटर ऑफ एक्सीलेंस 5 सरकारी कॉलेजों को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाने के लिए 15 करोड़। कोचिंग सहायता NEET और CLAT की तैयारी के लिए 35 करोड़ की आर्थिक मदद। मेगा परीक्षा केंद्र प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए 25 करोड़ से परीक्षा केंद्रों की स्थापना। उच्च शिक्षा विश्वविद्यालयों के लिए 731 करोड़ और कॉलेज भवनों के लिए 25 करोड़ का प्रावधान इस बजट में किया गया है।

मछुआ कल्याण बोर्ड अध्यक्ष भरत मटियारा ने बजट को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि छग का बजट सर्व समाज के विकास को नई दिशा देने वाला बजट है । भाजपा हमेशा जनता के विकास के लिये सोचती भी है और करती भी है ।

श्री मटियारा ने कहा कि खाद्यान्न योजना मुफ्त चावल और अन्य राशन के लिए 5000 करोड़। पीएम आवास गरीबों के घर के लिए 800 करोड़ का अतिरिक्त प्रावधान।सौर ऊर्जा सूर्य घर योजना के लिए 400 करोड़ की राशि।पेंशन विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशनों के लिए 1422 करोड़ का प्रावधान बजट में किया गया है ।

छग हस्त शिल्प विकास बोर्ड अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने बजट को महिलाओं के उत्थान की दिशा में उठाया गया कदम बताते हुए कहा कि मितानिन कल्याण मितानिनों के लिए 350 करोड़ की कल्याण निधि। पर्यटन बस्तर में होम स्टे और मैनपाट के विकास हेतु विशेष फंड का प्रावधान किया गया है। आयुष्मान योजना के लिए 1500 करोड़ रुपए । मुख्यमंत्री द्रुतगामी सड़क संपर्क योजना के लिए 200 करोड़ का प्रावधान । छत्तीसगढ़ में 75 करोड़ की राशि से 250 महतारी सदन बनेंगे.।

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश लाटिया ने बजट के बारे में बोलते हुए कहा कि यह बजट छत्तीसगढ़ को तकनीकी, शैक्षिक और बुनियादी रूप से सशक्त बनाएगा। रायपुर में मेट्रो रेल सर्वे और AI सेंटर की स्थापना राज्य को आधुनिक राज्यों की कतार में खड़ा करने की दिशा में बड़ा कदम मानी जा रही है, जबकि बस्तर-सरगुजा क्षेत्रों के लिए विशेष प्रावधान वहां के युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने में मदद करेंगे

भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आलोक ठाकुर ने बजट को जनहितकारी बताते कहा कि किसानों की चिंता इस सरकार ने की है । इंद्रावती नदी पर लगभग ₹2400 करोड़ की लागत से बैराज निर्माण का निर्णय किसानों और जल प्रबंधन के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। साथ ही कांकेर जिले के मेढ़की नदी पर बैराज का निर्माण किसानों की फसलों को पूरे बारह माह सिंचाई हेतु पानी उपलब्ध कराएगा । सबसे बड़ा बजट जल संसाधन विभाग के लिए 3500 करोड़ आवंटित हुआ है। ग्रामीण कनेक्टिविटी 206 गांवों को शहरों से जोड़ने के लिए 250 करोड़ इस बजट में दिया गया है ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here