Home Blog सट्टा के पूर्व प्रकरण में फरार अन्य 01 आरोपी गिरफ्तार

सट्टा के पूर्व प्रकरण में फरार अन्य 01 आरोपी गिरफ्तार

0

🛑 थाना – सिटी कोतवाली कांकेर।
🛑 जिला – उत्तर बस्तर कांकेर ।
🛑 दिनांक – 24.02.2026

🔸सट्टा खिलवाने वाले खाईवाल पर की गई कार्यवाही।
🔸 सट्टा पट्टी, पेन, नगदी रकम 1500 रूपये एवं 04 नग मोबाईल बरामद किया गया।
🔸थाना सिटी कोतवाली कांकेर पुलिस की कार्यवाही।

Ro.No - 13672/156

🔷गिरफ्तार आरोपी का विवरण एवं अपराधिक रिकार्ड:-
01. मनीष असरानी पिता श्री सुन्दर असरानी उम्र 40 वर्ष निवासी मांझापारा कांकेर जिला उत्तर बस्तर कांकेर।

02. अविनाश हिरदानी पिता स्व. सुन्दर हिरदानी उम्र 45 वर्ष निवासी सुभाषवार्ड कांकेर जिला कांकेर ।

🔷अपराधिक रिकार्ड:-
(1)अविनाश हिरदानी एवं मनीष असरानी का पूर्व में दोनों आरोपी के विरूद्ध सिटी कोतवाली थाना कांकेर में अपराध क्र. 61/26 धारा 6 छ.ग.जुआ एक्ट,112(2) बीएनएस अपराध पंजीबद्ध हैं।

🔷बरामदगी का विवरणः- सट्टा पट्टी, पेन, नगदी रकम 1500 रूपये, एंव 04 नग मोबाईल

🔷घटना का संक्षिप्त विवरणः-
श्री निखिल राखेचा (भापुसे.) पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर जिला में चल रहे उजियारा अभियान के तहत् थाना कांकेर का अपराध क्रमांक 61/26 में फरार अन्य 01 आरोपी मनीष असरानी पिता श्री सुन्दर असरानी उम्र 40 वर्ष निवासी मांझापारा कांकेर को जिला जेल रायुपर से दिनांक 24.02.2026 को प्रोडक्शन वारन्ट के माध्यम से विधिवत् कार्यवाही कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।

🔸थाना कांकेर का अन्य अपराध क्र. 63/26 के आरोपी ओमप्रकाश साहू पिता तुलसी राम को पकडने पर आरोपी के कब्जे से सट्टा पट्टी, पेन, नगदी रकम 1500 रूपये एवं 02 नग मोबाईल को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध धारा 06 छ.ग. छ.ग. जुआ प्रतिषेध पाये जाने पर जप्त किया गया था। विवेचना के दौरान ओमप्रकाश साहू और संदेही अविनाश हिरदानी के बैंक खाता पर कुल 99,895 रूपये का क्रेडिट व डेबिट होना पाया गया हैं। आरोपी अविनाश हिरदानी के कब्जे से जुआ सट्टा व रकम भेजने में उपयोग किये गये 02 नग मोबाईल को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022, 112(2)बीएनएस 2023 के तहत विधिवत् कार्यवाही कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।

🔷पुलिस टीम का विवरणः- निरीक्षक जितेन्द्र कुमार साहू, उपनिरीक्षक सुरेन्द्र मानिकपुरी, दयालू राम साहू, प्र.आरक्षक 982 शिव प्रसाद बेसरे आरक्षक 1024 शैलेनद्र चतुर्वेदी, आरक्षक 1471 रोशन राठौर, 711 ईश्वर साहू |

🔷कांकेर पुलिस की अपीलः- अपराध पर नियंत्रण पुलिस और जनता की साझा जिम्मेदारी हैं। कई बार आपकी एक छोटी सी सूचना बडे अपराधों को रोक सकती हें, इसी उद्देश्य से जिला उत्तर बस्तर कांकेर पुलिस द्वारा किसी भी संदिग्ध या अपराधिक गतिविधियों की जानकारी देने के लिए अपराधिक हेल्पलाईन नंबर 94791-55125 संचालित की जा रही हैं। यह दी गई हर सुचना एवं सूचनाकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here