Home Blog विशेष पिछड़ी जनजाति परिवारों से मिले जनजाति आयोग के अध्यक्ष श्री मंडावी

विशेष पिछड़ी जनजाति परिवारों से मिले जनजाति आयोग के अध्यक्ष श्री मंडावी

0

पीएम जनमन योजना के क्रियान्वयन की जानकारी ली

उत्तर बस्तर कांकेर, 24 फरवरी 2026/ छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष श्री रूपसिंह मंडावी आज कांकेर जिले के नरहरपुर विकासखण्ड के ग्राम दलदली व भीमाडीह पहुंचकर विशेष पिछड़ी जनजाति कमारों की बस्ती पहुंचकर हितग्राहियों से बातचीत कर पीएम जनमन योजना के क्रियान्वयन की जानकारी ली। उन्होंने ग्राम दलदली में कमार जनजाति की महिला श्रीमती कमला से परिवार के सदस्यों, उचित मूल्य दुकान से चावल की उपलब्धता, जीवन-यापन के साधन व व्यवसाय, घर में शौचालय की व्यवस्था इत्यादि जानकारी ली। उनके द्वारा बताया गया कि प्रतिमाह 35 किलो चावल मिल रहा है तथा जीवन यापन के लिए बांस से निर्मित टोकनी, सूपा, पर्रा, बिंझना आदि परंपरागत कार्य किए जा रहे हैं। इसी प्रकार ग्राम भीमाडीह के काशीराम कमार ने भी परंपरागत व्यवसाय बांस शिल्प का कार्य करने की जानकारी दी। इस अवसर पर आयोग के सचिव श्री पवन नेताम, जनपद पंचायत के सीईओ, नायब तहसीलदार व थाना प्रभारी नरहरपुर मौजूद रहे।
क्रमांक/197/सुरेन्द्र

Ro.No - 13759/40

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here