Home Blog कलेक्टर ने अबूझमाड़ में भूमि सर्वेक्षण कार्य के प्रगति का किया अवलोकन

कलेक्टर ने अबूझमाड़ में भूमि सर्वेक्षण कार्य के प्रगति का किया अवलोकन

0

 

सर्वेेक्षण पूर्ण पश्चात् अंतिम अभिलेख भुईयां पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश

Ro.No - 13672/156

नारायणपुर – जिले में पिछले दो माह से चल रहे राजस्व सर्वेक्षण अभियान के तहत कलेक्टर नम्रता जैन ने आज ग्राम पंचायत कंदाड़ी के आश्रित गांव काविड़वर का दौरा कर सर्वेक्षण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने किसान कांडोराम दुग्गा के खेत में चल रहे भूमि सर्वेक्षण कार्य का अवलोकन करते हुए राजस्व अमले को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
कलेक्टर ने ग्राम पंचायत कंदाड़ी के सभी आश्रित ग्राम कुरूषनार, जिवलापदर, कोडोली, गुमियाबेड़ा, घोड़ागांव, आरसेगढ़, आलवर, गुमियापाल और जामपदर के किसानों के खेतों का शीघ्र एवं सुव्यवस्थित सर्वेक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सर्वेक्षण कार्य में पारदर्शिता और शुद्धता बनाए रखना प्राथमिकता है, ताकि किसानों को भविष्य में किसी प्रकार की परेशानी न हो।
जिला स्तरीय नोडल अधिकारियों के नेतृत्व में तीन माह के भीतर ग्रामवासियों के साथ सहमति प्राप्त करते हुए सर्वेक्षण कार्य कराए जाने के लिए कार्य योजना तैयार करने उपस्थित राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किये।
जिले में कुल 419 राजस्व ग्राम हैं, जिनमें से 179 ग्रामों का सर्वेक्षण कार्य पूर्ण किया जा चुका है। अब तक हुए सर्वेक्षण के बाद ग्राम हुच्चाकोट, गोर्रा, कुमगांव, हितुलवाड़, कातुलबेड़ा और मुरहापदर के अंतिम अभिलेख भुईयां पोर्टल पर अपलोड कर दिए गए हैं। 02 ग्रामो कोडोली एवं कुंदला के सर्वे अभिलेख का अंतिम प्रकाशन किया गया है!शेष निर्माणाधीन ग्रामों में मौका सत्यापन के उपरांत अंतिम अभिलेखों का प्रकाशन किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान ग्राम काविड़वर के ग्रामीणों ने मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग भी रखी। इस पर कलेक्टर नम्रता जैन ने आश्वासन दिया कि उनकी मांगों को शीघ्र पूरा किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान डिप्टी कलेक्टर दुष्यंत कीर्तिमान कोशले, तहसीलदार कोहकामेटा अजाज हासमी सहित हल्का पटवारीगण उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here