Home Blog बस्तर के सर्वांगीण विकास का रोडमैप – जी वेंकट

बस्तर के सर्वांगीण विकास का रोडमैप – जी वेंकट

0

बीजापुर@रामचन्द्रम एरोला – साय सरकार के तीसरे बजट को ऐतिहासिक बताते हुए भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जी वेंकट ने कहा कि यह बजट ‘ज्ञान’ और ‘गति’ के बाद ‘संकल्प’ की थीम पर आधारित है। उन्होंने बताया कि SANKALP का अर्थ है—S समावेशी विकास, A अवसंरचना, N निवेश, K कुशल मानव संसाधन, A अंत्योदय, L आजीविका (लाइवलीहुड) और P पॉलिसी से परिणाम। उन्होंने कहा कि राज्य गठन के समय लगभग 5 हजार करोड़ रुपये का बजट था, जो अब बढ़कर 1 लाख 72 हजार करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। यह वृद्धि प्रदेश की आर्थिक मजबूती और विकास प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
आदिवासी अंचलों पर विशेष ध्यान इस बजट में विशेष रूप से Bastar और Surguja संभाग को प्राथमिकता दी गई है। बस्तर ओलंपिक की तर्ज पर सरगुजा ओलंपिक के लिए 5-5 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। अबूझमाड़ और जगरगुंडा में दो नए एजुकेशन सिटी के निर्माण हेतु 100 करोड़ रुपये रखे गए हैं। बस्तर एवं सरगुजा-जशपुर विकास प्राधिकरण के लिए 75 करोड़, धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के लिए 200 करोड़ तथा बैगा और पुजारी प्रोत्साहन राशि हेतु 3 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
सुरक्षा, कनेक्टिविटी और आजीविका 1,500 बस्तर फाइटर्स पदों का सृजन, बस्तर नेट परियोजना के लिए 5 करोड़ रुपये, पशुपालन गतिविधियों के लिए 15 करोड़ और अतिरिक्त पोषण सहायता हेतु 15 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। मैनपाट के पर्यटन विकास के लिए 5 करोड़ रुपये भी स्वीकृत किए गए हैं।
स्वास्थ्य सेवाओं में विस्तार दंतेवाड़ा, मनेंद्रगढ़, कबीरधाम, जांजगीर-चांपा और कुनकुरी में नए मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे। रायपुर में होम्योपैथी कॉलेज की स्थापना की जाएगी। बस्तर, सरगुजा और दंतेवाड़ा में मेडिकल कॉलेज संचालन के लिए 50 करोड़ रुपये का प्रावधान है। आयुष्मान योजना के लिए 1,500 करोड़, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के लिए 2,000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। मेकाहारा में एआई तकनीक के उपयोग हेतु 10 करोड़ और एडवांस कार्डियक इंस्टीट्यूट के लिए 10 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। मेडिकल कॉलेज इंटर्न हॉस्टल हेतु 35 करोड़, सत्य साईं संजीवनी अस्पताल के लिए 25 करोड़ रुपये तथा कांकेर, कोरबा, महासमुंद में नर्सिंग कॉलेज निर्माण की घोषणा की गई है। इसके अतिरिक्त रायपुर (कालीबाड़ी) में 200 बिस्तर मातृ-शिशु अस्पताल, चिरमिरी में जिला अस्पताल, 25 डायलिसिस केंद्र, 50 जन औषधि केंद्र तथा बिलासपुर में राज्य कैंसर संस्थान की स्थापना का प्रावधान है। युवाओं, किसानों और महिलाओं को राहत जी राम जी योजना के लिए 4,000 करोड़ रुपये, युवाओं के लिए 1,097 करोड़ रुपये, तेंदूपत्ता संग्राहकों की चरण पादुका योजना हेतु 60 करोड़ और गन्ना किसानों के बोनस के लिए 60 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। महिलाओं के नाम पर भूमि एवं संपत्ति क्रय पर पंजीयन शुल्क में 50 प्रतिशत छूट दी जाएगी। 6,500 करोड़ रुपये के प्रावधान से खाद्य सुरक्षा को मजबूत किया जाएगा। मुख्यमंत्री खेल उत्कर्ष मिशन के तहत आगामी पांच वर्षों तक प्रतिवर्ष 100 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है। जी वेंकट ने कहा कि यह बजट शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, खेल, आधारभूत संरचना और जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से बस्तर सहित पूरे प्रदेश के समग्र विकास का मार्ग प्रशस्त करेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here