Home Blog शहीद मोतीराम आंचले की तृतीय पुण्यतिथि मनाई गई

शहीद मोतीराम आंचले की तृतीय पुण्यतिथि मनाई गई

0

उत्तर बस्तर कांकेर, 25 फरवरी 2026/ शहीद मोतीराम आंचले की तृतीय पुण्यतिथि आज शासकीय शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय कांकेर में जिला सैनिक कल्याण बोर्ड के तत्वावधान में मनाई गई। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कैप्टन (से.नि.) श्री संजय शुक्ला ने बताया कि शहीद की पत्नी श्रीमती पदमावती आंचले को शॉल एवं श्रीफल भेंटकर पुण्य स्मरण किया गया। इस अवसर पर पूर्व सैनिकगण, संस्था के प्राचार्य, सहायक प्राचार्य तथा विद्यार्थीगण उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here