//थाना आमाबेड़ा //
// जिला उ0ब0कांकेर //
2 आरोपीयों के कब्जे से 12 लीटर 780 एमएल अंग्रेजी शराब कीमती 10690 रूपये नकदी रकम 450 रूपये को जप्त किया गया।*
♦️ आबकारी एक्ट के तहत् 02 आरोपियों के विरूद्ध थाना आमाबेड़ा में 02 अपराध पंजीबद्ध किया गया।
♦️*उजियारा अभियान के तहत् थाना आमाबेड़ा पुलिस की कार्यवाही।*
🔷 गिरफ्तार आरोपीयों का विवरण एवं अपराधिक रिकार्ड:-
◽ राहुल जैन पिता रमतु राम जैन उम्र 25 वर्ष साकिन सेन्दुरमेटा थाना आमाबेड़ा जिला उ0ब0कांकेर
◽ थाना आमाबेड़ा के अपराध क्रमांक 07/2026 धारा- 34(2) आबकारी एक्ट।
◽ अनिल सिन्हा पिता स्व0 सोनाराम सिन्हा उम्र 50 वर्ष साकिन सेन्दुरमेटा थाना आमाबेडा जिला उ0ब0कांकेर
◽ थाना आमाबेड़ा के अपराध क्रमांक 08/2026 धारा- 34(1)(क) आबकारी एक्ट।
🔷मामले का संक्षिप्त विवरण:-
◽ श्री निखिल अशोक राखेचा, (भापुसे) पुलिस अधीक्षक कांकेर के निर्देशन में जिले में चल रहे उजियारा अभियान के तहत् दिनांक 01.03.2026 को थाना आमाबेड़ा पुलिस को मुखबीर द्वारा सूचना प्राप्त हुआ कि दिनांक 1.03.26 दिन रविवार को ग्राम नागरबेड़ा का साप्ताहिक बाजार होने से अंग्रेजी/देशी शराब ब्रिकी करने के लिए आरोपी राहुल जैन पिता रमतुराम उम्र 25 वर्ष एवं आरोपी अनिल सिन्हा पिता स्व0 सोनाराम सिन्हा उम्र 50 वर्ष द्वारा अपने घर मे अवैध रूप से देशी प्लेन मदिरा एवं अंग्रेजी शराब रखे है कि सूचना पर निरीक्षक विनोद साहू थाना आमाबेड़ा द्वारा उप निरीक्षक भुनेश्वर चन्द्रवंशी एवं सउनि0 गिरीशचन्द्र कुर्रे के नेतृत्व में 02 टीम गठित कर मुखबीर द्वारा बताये स्थान पर घेराबंदी कर घर की तलाशी लिया गया ।
◽जहां आरोपी अनिल सिन्हा के घर के कमरे के अंदर दीवान के नीचे दो प्लास्टिक के थैले में 19 नग शोले प्लेन देशी शराब एवं 05 नग वन शाॅट व्हिस्की अंग्रेजी शराब, कुल शराब की मात्रा 04 लीटर 320 एमएल जुमला कीमती 2520 रूपये एवं आरोपी राहुल जैन के घर के परछी की तलाशी लेने पर 01 रंग बिरंगे प्लास्टिक के थैला में भरी हुई प्लेन देशी मदिरा शोले पौवा 29 नग एवं रंग बिरंगे प्लास्टिक की थैला में भरी हुई अंग्रेजी MADOFF विहिस्की 16 नग, 02 नग BLUFF MASTER अंग्रेजी शराब, कुल 08 लीटर 460 एमएल अंग्रेजी शराब कुल कीमती 8170 रूपये, जुमला शराब 12 लीटर 780 एमएल, जुमला कीमती 10690/-रूपये एवं ब्रिकी रकम 450 रूपये को जप्त कर 02 आरोपियों के विरूद्ध आबकारी अधिनियम की धारा- क्रमशः 34 (1) (क), 34(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर विधिवत् कार्यवाही किया गया।
🔷 बरामदगी का विवरण:-
◽ 02 प्लास्टिक के थैले में 19 नग शोले प्लेन देशी शराब ,05 नग वन शाॅट व्हिस्की अंग्रेजी शराब, कुल शराब की मात्रा 04 लीटर 320 एमएल जुमला कीमती 2520 रूपये।
◽01 रंग बिरंगे प्लास्टिक की थैला में भरी हुई प्लेन देशी मदिरा शोले पौवा 29 नग एवं रंग बिरंगे प्लास्टिक की थैला में भरी हुई अंग्रेजी MADOFF व्हिस्की 16 नग, 02 नग BLUFF MASTER अंग्रेजी शराब, कुल 08 लीटर 460 एमएल अंग्रेजी शराब कुल कीमती 8170 रूपये,
◽जुमला शराब 12 लीटर 780 एमएल, जुमला कीमती 10690/-रूपये एवं ब्रिकी रकम 450 रूपये को बरामद किया गया।
🔷 पुलिस टीम का विवरण:-
◽ निरीक्षक विनोद कुमार साहू, उप निरीक्षक भुनेश्वर चन्द्रवंशी, सउनि0, गिरीश चन्द्र, प्रधान आरक्षक, हरिराम कोर्राम, आरक्षक परमानंद साहू, योगेश्वर भेड़िया , मनिहार भुरकुरिया, कृष्णा कुमार भास्कर, चन्द्रप्रकश विश्वकर्मा, नंद कुमार ठाकुर, प्रेम लाल भास्कर,महिला आरक्षक प्रतिभा यादव संगीता हुर्रा।
🔷 कांकेर पुलिस की अपील:-
◽ अपराध पर नियंत्रण पुलिस और जनता की साझा जिम्मेदारी है। कई बार आपकी एक छोटी सी सूचना बड़े अपराधों को रोक सकती है, इसी उद्देश्य से जिला उत्तर बस्तर कांकेर पुलिस द्वारा किसी भी संदिग्ध या अपराधिक गतिविधियों की जानकारी देने के लिए अपराधिक हेल्पलाईन नंबर 94791-55125 संचालित की जा रही है। यहां दी गई हर सूचना एवं सूचनाकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाती है।




