Home Blog “उजियारा अभियान” के तहत कांकेर पुलिस की लगातार सख्त कार्यवाही ।

“उजियारा अभियान” के तहत कांकेर पुलिस की लगातार सख्त कार्यवाही ।

0

 जिला – उत्तर बस्तर कांकेर।

🔷 लगभग 20 लाख मूल्य कीमत के गांजा, शराब एवं नशीली दवाओं के विरुद्ध कार्यवाही।

Ro.No - 13672/156

🔷 फरवरी माह में नशे के कारोबार पर करारा प्रहार।

🟥 श्री निखिल राखेचा (भा.पु.से.), पुलिस अधीक्षक कांकेर के निर्देशन में जिला उत्तर बस्तर कांकेर में चलाए जा रहे “उजियारा अभियान” के अंतर्गत कांकेर पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध प्रभावी एवं सतत कार्यवाही की जा रही है।

🔷अभियान का उद्देश्य जिले में अवैध शराब, गांजा तस्करी एवं नशीले पदार्थों की बिक्री पर अंकुश लगाना तथा आमजन को सुरक्षित वातावरण प्रदान करना है।

➡️ अभियान के तहत की गई कार्यवाही:–
🔹माह फरवरी 2026 के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने/पिलाने एवं अवैध शराब रखने वालों के विरुद्ध सघन अभियान चलाया गया।
• कुल 33 प्रकरण दर्ज
• लगभग 237.917 लीटर शराब जप्त (अनुमानित मूल्य ₹30,730/-)
• 37 आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही ।

🔹 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही (गांजा तस्करी/बिक्री)
• कुल 04 प्रकरण दर्ज
• लगभग 38.169 किलोग्राम गांजा जप्त (अनुमानित मूल्य ₹19,08,450/-)
• 04 आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही ।

🔹 नशीली दवाइयों पर कार्यवाही
• कुल 02 प्रकरण दर्ज
• 282 नग नशीली टेबलेट ।
• लगभग 09 लीटर नशीली सिरप।
• 02 आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही।

🔷 कांकेर पुलिस की चेतावनी:–
◽अवैध शराब बिक्री, नशीले पदार्थों के क्रय-विक्रय एवं तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध भविष्य में भी कठोर एवं निरंतर कार्यवाही की जाएगी।

🔷 जनता से अपील:–
◽अपराध नियंत्रण हेतु कांकेर पुलिस द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर 94791-55125 पर किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि की सूचना दें
◽सूचनाकर्ता की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।
◽उत्तर बस्तर कांकेर पुलिस – नशे के विरुद्ध संकल्पित, सुरक्षित समाज के लिए प्रतिबद्ध।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here