Home छत्तीसगढ़ होलिका दहन रंगों का महापर्व होली ईद उल फितर पर्व को शांतिपूर्ण...

होलिका दहन रंगों का महापर्व होली ईद उल फितर पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण मनाने को लेकर पचपेड़ी थाने में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न

0

*प्रमोद अवस्थी मस्तूरी*
मस्तूरी।रंगों के महान पावन पर्व होलिका दहन रंगो उत्सव होली तथा ईद उल फितर पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर पचपेड़ी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पचपेड़ी तहसीलदार नीलम पिस्दा थाना प्रभारी राज सिंह ने बैठक लिया इस अवसर पर पचपेड़ी तहसीलदार नीलम पिस्दा के साथ थाना स्टॉप उपस्थित थे। साथ ही क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, बुद्धिजीवी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर त्योहार को भाईचारे और सद्भाव के साथ मनाने का संकल्प लिया।

Ro.No - 13672/156

बैठक को संबोधित करते हुए तहसीलदार नीलम पिस्दा तथा थाना प्रभारी राज सिंह ने कहा कि होली आपसी प्रेम, एकता और सौहार्द का प्रतीक है। उन्होंने उपस्थित लोगों के साथ क्षेत्र वासियों से अपील किए कि शांतिपूर्वक त्योहार मनाए पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और न ही असामाजिक तत्वों को माहौल बिगाड़ने का अवसर दें। उन्होंने कहा कि होली के दिन जबरन रंग लगाने, हुड़दंग करने, कीचड पत्थर बाजी शराब पीकर उत्पात मचाने शराब पीकर वाहन चलाने तथा डीजे पर अश्लील गीत बजाने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रशासन द्वारा संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी तथा गश्ती दल लगातार क्षेत्र में भ्रमण करेगा। तहसीलदार नीलम पिस्दा एवं थाना प्रभारी राज सिंह ने जनप्रतिनिधियों तथा आम नागरिकों से आग्रह किया कि वे अपने-अपने गांव और मोहल्लों में लोगों को जागरूक करें तथा किसी भी विवाद की स्थिति में तुरंत थाना को सूचना दें। उन्होंने कहा कि प्रशासन और जनता के सहयोग से ही शांतिपूर्ण त्योहार संभव है। बैठक में मौजूद जनप्रतिनिधियों नागरिकों ने भी अपने अपने विचार रखे और प्रशासन को हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।
अंत में सभी ने एक-दूसरे को गले लगाया एवं अग्रिम होली की शुभकामनाएं दीं और सौहार्दपूर्ण माहौल में त्योहार मनाने का संकल्प लिया। शांति समिति की बैठक में मुख्य रूप से गुरु घासीदास कॉलेज पचपेड़ी के प्राचार्य रविंद्र जायसी पचपेड़ी सरपंच प्रतिनिधि चंद्र प्रकाश कुर्रे व्यापारी संघ के अध्यक्ष सुरेश खटकर तथा थाना क्षेत्र के सरपंच प्रतिनिधि के साथ अन्य जनप्रतिनिधि आमनगरिक, साथ ही कोटवारों की उपस्थित रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here