मुंगेली जिला से हरजीत भास्कर की रिपोर्ट
मुंगेली/लोरमी- नगर स्थित नेहा पब्लिक स्कूल लोरमी के बच्चों ने 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर साइंस प्रजेन्टेन्स प्रोग्राम का आयोजन किया गया जिसमें बतौर मुख्य अतिथि की आसंदी से डॉक्टर हेमा टंडन रसायन शास्त्र प्राध्यापक राजीव गाँधी शासकीय महाविद्यालय लोरमी ने कहा आज के बच्चे भविष्य के वैज्ञानिक हैं जिन्होंने अपने अपने ज्ञान के अनुसार विज्ञान में नई खोज नई सोच के आधार पर एक से बढ़कर एक विज्ञान का मॉडल तैयार किए हैं जो अति प्रशंसनीय हैं ! कार्यक्रम की शुरुवात सरस्वती माता, भारत माता और डॉक्टर अब्दुल कलाम के तैल चित्र में ज्योति प्रज्वलित कर किया गया !
कार्यक्रम में विशिस्ट अतिथि के रूप में उपस्थित डॉक्टर गुरुदेव निषाद प्राध्यापक वाणिज्य शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय लोरमी ने अपने उदबोधन में बच्चों व सहयोगी शिक्षकों की खूब सराहना करते हुए कड़ी मेहनत कर मंजिल प्राप्त करने की आशीर्वाद प्रदान किए !
कार्यक्रम में स्वागत भाषण विद्यालय के प्राचार्य प्रियंका टोन्डे ने प्रस्तुत किए और कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका सुश्री गीता यादव और आभार सहायक संचालिका शशी देवी लहरे ने किया ! बच्चों ने अपनी प्रतिभा निखारते हुवे मॉडल प्रस्तुत किए !
ज्वालामुखी -रागनी,
सोलर कुकर -प्रेम सागर,
मूसला जड़ और रेशेदारजड़ -संध्या चेलकर,
स्टेथोस्कोप- पूर्वी एवं रिशु,
रेशम कीट का जीवन चक्र – मयंक लहरे
वाटर रिफाइनरी – चंद्रमणि,
कुलर – तेजा,
ग्लोबल वार्मिंग -ईशांत लहरे
इसी तरह बच्चों ने ड्राइंग सीट पर ज़बरदस्त पोस्टर का निर्माण किया जो काबिले तारीफ रही जिसमें
पादप कोशिका एवं जंतु कोशिका -पुष्पांजलि, मनुष्य का पाचन तंत्र – रागिनी, मनुष्य का उत्सर्जन तंत्र -गंगा, मानव का हृदय पोस्टर और रंगोली-जमुना, रेशम कीट का जीवन चक्र -अमित अरुण, तने की काट का- निखिल, मानव का उत्सर्जन तंत्र और पृथ्वी – सुहाना, ऑक्सीजन बनाने की विधि -वैशाली, विज्ञान से संबंधित चित्र -चंद्रमणि, सौरमंडल – साक्षी ने बनाया और सभी बच्चों ने अपने मॉडल के समक्ष उवस्थित हो उनकी विशेषता आदि का विस्तृत ब्याख्यान प्रस्तुत किए !
बेहतर प्रदर्शन कर पहला स्थान -ईशांत ,दूसरा स्थान -पूर्वी रिशु, तीसरा स्थान – साक्षी पुष्पांजलि ने अर्जित कर शाला एवं अपने माता पिता का नाम गौरवान्वित किए !
कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था सहायक संचालक शशी देवी लहरे, प्राचार्य प्रियंका टोन्डे, शिक्षिका प्रिया अहिरवार, किरण कश्यप, भारती मरावी, गीता यादव, दिव्या शर्मा शिक्षक देवेन्द्र, आसु शर्मा का विशेष योगदान रहा ! कार्यक्रम का सफल आयोजन के लिए संस्था के संचालक सुनील लहरे ने सभी का हार्दिक आभार प्रकट किया ! इस अवसर पर विद्यालय के समस्त बच्चे व पालकगण उपस्थित रहें !



