Home Blog उजियारा अभियान के तहत् थाना नरहरपुर पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने...

उजियारा अभियान के तहत् थाना नरहरपुर पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरूद्व दर्ज किया अपराध

0

📍 जिला – उत्तर बस्तर कांकेर।
📍दिनांक – 02.03.2026

🔷अलग-अलग 03 प्रकरण में 21 लीटर देशी महुआ शराब के साथ किया गया 03 नफर आरोपीगण को किया गया गिरफ्तार।

Ro.No - 13672/156

🔷घटना का संक्षिप्त विवरण
◽श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय कांकेर श्री निखिल अशोक कुमार राखेचा के निर्देशन में, अति.पुलिस अधीक्षक श्री योगेश साहू मार्गदर्शन में , उप पुलिस अधीक्षक श्री अविनाश ठाकुर के पर्यवेक्षण में चलाये जा रहे उजियारा अभियान* के तहत् अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरूद्व लगातार कार्यवाही की जा रही है।
◽इसी क्रम में थाना नरहरपुर में थाना प्रभारी सोमेश सिंह बघेल के नेतृत्व में दिनांक 01.03.2026 को थाना स्टाफ की टीम जुर्म जरायम पता साजी ग्राम भ्रमण दौरान जरिये मुखबिर से सूचना मिला कि 1. गोकुल यादव, 2. आसोबाई यादव, 3. परमात्मा मरकाम सभी निवासी कोसुमपानी थाना नरहरपुर अपने-अपने घर पर अवैध रूप से देशी महुआ शराब बिक्री हेतु अपने-अपने घर में रखा है कि सुचना पर मुखबीर के बताये अलग अलग स्थानों पर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया गया।
◽ जिसे गवाहों के समक्ष मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त कर कब्जे पुलिस लिया गया। आरोपी के विरुद्ध नरहरपुर थाने में पृथक- पृथक अपराध क्रमांक 51, 52, 53/2026 धारा 34 (2) आबकारी अधिनियम कायम किया गया। आरोपीगण द्वारा अपराध घटित करना कबुल करने पर दिनांक 01.03.2026 को गिरफ्तार किया गया है।

🔸गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण एवं अपराधिक रिकार्ड
1. गोकुल यादव पिता स्व. सुकदेव यादव उम्र 40 वर्ष निवासी कोसुमपानी थाना नरहरपुर।
2. आसोबाई यादव पति परदेशी राम यादव उम्र 35 वर्ष निवासी कोसुमपानी थाना नरहरपुर।
3.परमात्मा मरकाम पिता मंहगू राम मरकाम उम्र 34 वर्ष निवासी कोसुमपानी थाना नरहरपुर।

🔸 बरामदगी का विवरण:-
1.सफेद रंग 10 लीटर वाली जरकीन में भरा 07 लीटर देशी महुआ शराब किमती 700 रूपया, बिक्री रकम 100 रूपया।
2.पीला रंग 05 लीटर वाली जरकीन में भरा 05 लीटर देशी महुआ शराब, एक सफेद रंग डिब्बा में 01 लीटर देशी महुआ शराब किमती 600 रूपया, बिक्री रकम 100 रूपया।
3.सफेद रंग 20 लीटर वाली जरकीन में भरा 08 लीटर देशी महुआ शराब किमती 800 रूपया, बिक्री रकम 100 रूपया।

🔸पुलिस बल का विवरण:- निरीक्षक सोमेश सिंह बघेल थाना प्रभारी नरहरपुर, सउनि बुधारू राम मरकाम, प्र.आर. संवलू राम नेताम, दिपेश कुमार जुर्री, आर. नीलेश साहु, आर. डुमेश साहु, महिला आर. पुर्णिमा मरकाम।

🔸कांकेर पुलिस की अपीलः- अपराध पर नियंत्रण पुलिस और जनता की साझा जिम्मेदारी हैं। कई बार आपकी एक छोटी सी सूचना बडे अपराधों को रोक सकती है, इसी उद्देश्य से जिला उत्तर बस्तर कांकेर पुलिस द्वारा किसी भी संदिग्ध या अपराधिक गतिविधियों की जानकारी देने के लिए अपराधिक हेल्पलाईन नंबर 94791-55125 संचालित की जा रही हैं। यह दी गई हर सुचना एवं सूचनाकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here