Home Blog  चारामा पुलिस की बड़ी कार्यवाही, हमलावर आरोपी गिरफ्तार 

 चारामा पुलिस की बड़ी कार्यवाही, हमलावर आरोपी गिरफ्तार 

0

📍 जिला – उत्तर बस्तर कांकेर।
✳️पुरानी रंजिश में युवक पर धारदार हथियार से हमला, चारामा पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल।
✳️ धारदार वस्तु से हमला करने वाले युवक को थाना चारामा पुलिस ने किया गिरफ्तार।

✳️मामले का संक्षिप्त विवरण:-
➡️श्रीमान पुलिस अधीक्षक कांकेर निखिल कुमार राखेचा (भापुसे)के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री योगेश साहू मार्गदर्शन में , अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कांकेर श्री मोहसीन खान के पर्यवेक्षण में पुलिस द्वारा राम सिरसिदा के पुरानी बातो को लेकर धारदार वस्तु से हमला कर चोट पहुचाने वाले युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया
➡️ प्रार्थी टिकेश्ववर टांडिया पिता रमेश कुमार टांडिया उम्र 28 निवासी सिरसिदा थाना चारामा थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 06-03-2026 को शाम लगभग 05-30 बजे गांव के नर्सरी की ओर गया था इसी दौरान गांव का अजीत मरकाम अपने खेत की ओर से आ रहा था मुझे गांव के नर्सरी के पास अकेला देखकर पुराना की बात को लेकर जबरन मुझे मां बहन की गंदी गंदी गाली देकर इधर क्या करने आया है कहते हुये अचानक किसी धारदार वस्तु से मेरे गर्दन के नीचे बांये तरफ मारकर चोट पहुंचाया, जिसे मेरे गर्दन के नीचे बांये तरफ चोट आया जिसके बाद भी वह मारने के लिये दौड़ाने लगा तो वहाॅ से भागते हुए आकर घटना के बारे में अपने परिजनों को बताया कि रिपोर्ट पर अपराध धारा 296,115(2),118 BNS का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया ,मामले में दिनांक 07-03-26 को मामले में आरोपी अजीत कुमार पिता संतराम मरकाम उम्र 26 साल निवासी सिरसिदा को दिनांक 07-03-26 को गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया ।

Ro.No - 13672/156

✳️गिरफ्तार आरोपीयों का विवरण:-
➡️ (01) अजीत कुमार पिता संतराम मरकाम उम्र 26 साल निवासी सिरसिदा थाना चारामा जिला उत्तर बस्तर कांकेर ।

✳️ पुलिस टीम का विवरण:
➡️निरीक्षक सुरेश कुमार राठौर , सउनि दुष्यंत दीवान ,आर0 664 तरुण सिन्हा ।

✳️कांकेर पुलिस की अपीलः-
➡️अपराध पर नियंत्रण पुलिस और जनता की साझा जिम्मेदारी हैं। कई बार आपकी एक छोटी सी सूचना बडे अपराधों को रोक सकती हें, इसी उद्देश्य से जिला उत्तर बस्तर कांकेर पुलिस द्वारा किसी भी संदिग्ध या अपराधिक गतिविधियों की जानकारी देने के लिए अपराधिक हेल्पलाईन नंबर 94791-55125 संचालित की जा रही हैं। यह दी गई हर सुचना एवं सूचनाकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here