The annual sports festival of the Girls’ College was held for the first time in Bijapur, where the girl students displayed their sports skills.
बीजापुर@रामचन्द्रम एरोला – शासकीय आदर्श आवासीय कन्या महाविद्यालय, बीजापुर में पहली बार दो दिवसीय वार्षिक खेलोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता 24 फरवरी से 25 फरवरी 2026 तक आयोजित हुई, जिसमें छात्राओं ने पूरे उत्साह, अनुशासन और खेल भावना के साथ हिस्सा लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अमर सिंह साहू रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ भारतीय परंपरा के अनुसार मां सरस्वती के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर नोडल अधिकारी ललित ठाकुर, कृष्ण आंगनपल्ली, प्रभा मांझी सहित महाविद्यालय के समस्त सहायक प्राध्यापकगण उपस्थित रहे।
खेलोत्सव की शुरुआत आकर्षक मार्च पास्ट से हुई, जिसमें छात्राओं ने अनुशासन, एकता और जोश का शानदार प्रदर्शन किया। इसके बाद सभी प्रतिभागियों को खेल भावना, अनुशासन और निष्पक्षता बनाए रखने की शपथ दिलाई गई।
दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता में वॉलीबॉल, खो-खो, कबड्डी, बैडमिंटन, लंबी कूद और गोला फेंक जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। सभी खेलों में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए अपनी खेल प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
वार्षिक खेलोत्सव का औपचारिक शुभारंभ मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ. अमर सिंह साहू द्वारा वॉलीबॉल की सर्विस कर किया गया, जिससे पूरे परिसर में उत्साह का माहौल बन गया।
इस आयोजन को सफल बनाने में महाविद्यालय के समस्त सहायक प्राध्यापकगण एवं सहायक क्रीड़ा अधिकारी अश्वनी कुमार साहू का विशेष योगदान रहा।
बॉक्स
यह खेलोत्सव छात्राओं के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने का एक महत्वपूर्ण मंच साबित हुआ। इससे छात्राओं में टीम भावना, अनुशासन, आत्मविश्वास और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा मिला।



