Home Blog 14 मार्च 2026 को आयोजित नेशनल लोक अदालत के लिए खण्डपीठ का...

14 मार्च 2026 को आयोजित नेशनल लोक अदालत के लिए खण्डपीठ का गठन

0

बीजापुर@रामचन्द्रम एरोला – 14 मार्च को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत के लिए खण्डपीठ का गठन किया गया है। जिस हेतु पीठासीन अधिकारी जागेश्वर कौशल अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बीजापुर, विकास सर्वे अनुविभागीय अधिकारी राजस्व भैरमगढ़, यशवंत नाग अनुविभागीय अधिकारी राजस्व भोपालपटनम, भूपेन्द्र कुमार गावरे अनुविभागीय अधिकारी राजस्व उसूर, पंचराम सलामे तहसीलदार बीजापुर, भोज कुमार डहरिया तहसीलदार गंगालूर, लक्ष्मण कुमार राठिया तहसीलदार भोपालपटनम, रवेन्द्र सिन्हा तहसीलदार उसूर, प्रियंका बंजारा तहसीलदार भैरमगढ़ एवं सुर्यकांत धरत तहसीलदार कुटरू को नियुक्त किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here