उत्तर बस्तर कांकेर, 12 मार्च 2026/ कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर के निर्देशानुसार अपर कलेक्टर श्री जितेंद्र कुमार कुर्रे ने आज पीएम श्री प्राथमिक शाला केवटीनटोला का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय की समस्त गतिविधियों का जायजा लेते हुए सभी कक्षाओं में शैक्षिक गुणवत्ता की जांच के लिए बच्चों से प्रश्न किये, जिसका उत्तर बच्चों के द्वारा सही-सही दिया गया। कक्षा पहली के बच्चों ने ग्रीन बोर्ड में लिखित अपठित कहानी के वाक्य को पढ़कर सुनाया। कक्षा चौथी में गुणा संक्रिया बनाये कक्षा पांचवी में अंग्रेजी पुस्तक के पाठ का वाचन बच्चों के द्वारा किया गया तथा ग्रीन बोर्ड में पहाड़ा बनाकर भी दिखाया। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी श्री केज़ूराम सिन्हा मौजूद थे।



